बीडीए ने 5 अवैध कालोनियों पर ध्वस्तीकरण, सील बन्द की कार्यवाही की

WhatsApp Image 2025-01-01 at 15.17.13
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली । प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा थाना कैन्ट क्षेत्र में 5 अवैध कालोनियों के विरूद्व ध्वस्तीकरण एवं सील बन्द की कार्यवाही की गयी। जिसमें राजेश मौर्य, बीहू शर्मा, गजेन्द्र पटेल आदि द्वारा थाना कैन्ट लाल फाटक रोड दूरदर्शन टावर के सामने लगभग 8000 क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के सड़क, भूखण्डों का चिन्हांकन आदि का कार्य करते हुए अवैध कालोनी का निर्माण, विकास कार्य कराया जा रहा था। सुलेमान खॉन, गजेन्द्र पटेल आदि द्वारा थाना कैन्ट लाल फाटक रोड पर लगभग 7000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के सड़क, नाली, भूखण्डों का चिन्हांकन आदि का कार्य करते हुए अवैध कालोनी का निर्माण, विकास कार्य कराया जा रहा था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

अब्दुल, गजेन्द्र पटेल द्वारा थाना कैन्ट में लगभग 4000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के सड़क, भूखण्डों का चिन्हांकन आदि का कार्य करते हुए अवैध कालोनी का निर्माण , विकास कार्य कराया जा रहा था। अंकुर पाराशरी द्वारा थाना कैन्ट में लगभग 20000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के सड़क, नाली, साइट ऑफिस, भूखण्डों का चिन्हांकन आदि का कार्य करते हुए अवैध कालोनी का निर्माण। विकास कार्य कराया जा रहा था। लक्ष्मी नारायण द्वारा थाना कैन्ट में लगभग 5000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के सड़क, नाली, भूखण्डों का चिन्हांकन आदि का कार्य करते हुए अवैध कालोनी का निर्माण, विकास कार्य कराया जा रहा था। उक्त अवैध कालोनियों के विरूद्ध उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुंसगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए प्राधिकरण के अवर अभियन्तागण रमन अग्रवाल,अजीत साहनी, सीताराम एवं सहायक अभियन्तागण सुनील कुमार आदि एवं प्रवर्तन टीम के द्वारा पांच अवैध कालोनियों के विरूद्व ध्वस्तीकरण एवं सील बन्द की कार्यवाही की गयी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights