मैथोडिस्ट चर्च में धूमधाम से मनाया क्रिसमस डे

WhatsApp Image 2024-12-25 at 15.02.17
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। आज 25 दिसंबर है और इस दिन को क्रिसमस डे या बड़ा दिन के नाम से जाना जाता है। क्रिसमस डे के अवसर पर बरेली के प्रमुख गिरजाघरों में प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर बरेली के मेथोडिस्ट चर्च में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सिविल लाइन्स स्थित क्राइस्ट मेथोडिस्ट चर्च को रंग विरंगी लाइटों, फूलों से सजाया गया। वही क्रिसमस के अवसर पर प्रार्थना सभा का आयोजित की गई और यीशु मसीह के बारे में प्रवचन दिया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इसके साथ ही बिशप कॉनराड स्थित सेंट अल्फोंसेंस महागिरजाघर में कैरल्स, प्रार्थना सभा और प्रवचन किया गया। क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस में सुबह दस बजे से ही चर्च में प्रार्थना के लिए भीड़ जुट गई, प्रार्थना के बाद लोगो ने एक दूसरे को मेरी क्रिसमस कहकर बधाई दी। इस मौके पर चर्च के पास्टर सुनील मैसी ने बताया क्रिसमस का त्योहार हमे प्यार का संदेश देता है मेल मिलाप और माफी का संदेश देता है। हम सब एक साथ रहे, देश मे शांति रहे ये इसकी प्रार्थना करते हैं। इस अवसर पर चर्च के बाहर मेला और झांकी सजाई गई।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights