जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे रंगारंग कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया

Screenshot 2024-12-25 153813
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक धूमधाम से उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के अध्यक्ष प्रदीप चंद्र गोयल , निर्देशिका आभा गोयल एवं मुख्य अतिथि स्नेह लता की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर की । पूरे विद्यालय को रंग-बिरंगे गुब्बारों, क्रिसमस ट्री और घंटियों से सजाकर अद्भुत उत्सव का माहौल बनाया गया। क्रिसमस का विषय ‘सपनों की दुनिया’ था, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सर्वधर्म संभाव और जरूरतमंदों की मदद का भाव विकसित करना था। विभिन्न कक्षाएं भी आकर्षण का केंद्र बनी जहां छात्रों के उत्साह और रचनात्मकता की झलक देखने को मिली। इस कार्यक्रम में G D Goenka Group दिल्ली से आए हुए प्रतिनिधियों रजनी जौहरी, लक्ष्मी, कनिका गुलाटी ने भी भाग लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम में प्रभु यीशु के जन्म की कहानी पर आधारित नाट्य प्रस्तुति से हुई, जिसमें बच्चों ने अपने उत्कृष्ट अभिनय से सभी का दिल जीत लिया।विद्यालय के छात्रों ने क्रिसमस कैरल गाए और संगीत व नृत्य की प्रस्तुति दी, जिसने कार्यक्रम को और अधिक मनोरंजक बना दिया । इसी के साथ सैंटा क्लॉज़ ने मिठाइयां बांटते हुए बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। उनकी उपस्थिति ने क्रिसमस में उत्साह का माहौल और बढ़ा दिया। अध्यक्ष प्रदीप चंद्र गोयल, निर्देशिका आभा गोयल एवं मुख्य अतिथि स्नेहलता ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम के अंतिम चरण में प्रधानाचार्य पुष्पराज सिंह ने अपने संबोधन में बताया की प्रत्येक त्योहार का उद्देश्य समाज को जोड़ना है , क्रिसमस हमें खुशियां बाटने का संदेश देता है और साथ ही उन्होंने प्रभु यीशु के शांति, प्रेम और दया के संदेश पर प्रकाश डाला और सभी को धन्यवाद दिया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights