बरेली । धोपेश्वरनाथ मंदिर में चल रही श्री मद् भागवत कथा के तीसरे दिन सासंद छत्रपाल सिंह गंगवार और कैंट विधायक प्रदेश सहकोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने व्यास गददी का पूजन किया तथा व्यास गद्दी पर आच्छादित विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक पूज्य भागवताचार्य श्री भूवन चन्द्र यूनियाल जी पूर्व धर्मार्थ बद्रीनाथ धाम हिमाचल का पीताम्बर उढा कर सम्मान किया ,तथा श्री मद भागवत् कथा का आयोजन मंडल को इस भव्य दिव्य आयोजन की शुभकामनाएँ दी। इस शुभ अवसर पर सासंद छत्रपाल सिंह गंगवार कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के साथ के जल गेरा अरूण कश्यप अमरीश कठेरिया डाॅ वैभव जयसवाल श्रीधर शुक्ला अमरसिंह राठौर अशोक गंगवार नरेंद्र गंगवार मनोज भारती विकास आदि लोग उपस्थित रहें।