मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 7 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दिल्ली विधानसभा चुनाव – व्यापारियों के लिए अलग मैनिफेस्टो जारी करें पार्टियां- सीटीआई

December 2, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव फरवरी में होना है, ऐसे में सभी दल अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हैं। अलग-अलग संगठनों ने भी अपने मुद्दे राजनीतिक दलों तक पहुंचाने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) की नैशनल कोर कमिटी की भी कल मीटिंग हुई। बैठक मेंतय हुआ कि सीटीआई चुनाव से पहले मार्केट एसोसिएशन्स, इंडस्ट्री एसोसिएशन्स , ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन्स, होटल-रेस्टोरेंट और बैंक्वेट एसोसिएशन्स के व्यापारियों के साथ 100 से ज्यादा मीटिंग करेगी, जिसमें व्यापारियों के मुद्दों को समझकर 10 पॉइंट का एजेंडा तैयार किया जाएगा। इन मांगों को सभी पार्टियों को भेजा जाएगा और जो पार्टी व्यापारियों के मुद्दों को अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी, व्यापारी उसका साथ देंगे। सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने बताया कि दिल्ली में 9 लाख दुकानें, 2 लाख फैक्ट्रियां, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट, ट्रांसपोर्ट, सैलून, बुटीक आदि को मिलाकर 20 लाख से ज्यादा व्यापारी हैं, ऐसे में व्यापारियों के लिए अलग घोषणा पत्र होना चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए मीटिंग की थी और अब आने वाले दिनों में व्यापारियों से मिलकर उनकी मांगों को सुना जाएगा और पार्टियों तक उनकी मांगें पहुंचाएंगे। इस बैठक में सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल के साथ ही , अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष सुधीर जैन, महासचिव गुरमीत अरोड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक गर्ग, उपाध्यक्ष राहुल अदलखा, राजेश खन्ना, वेद गोयल, सचिव कुंज नाकरा और विमिन काउंसिल की महासचिव प्रियंका सक्सेना मौजूद रहीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights