मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 2 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

प्राइवेट स्कूल कर रहे हैं शोषण , जिला समाजवादी पार्टी ने डीएम से की शिकायत

November 28, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । प्राइवेट स्कूलों में छात्र, छात्राओं एवं अभिभावकों का शोषण और स्कूल अपने सालाना कार्यक्रम के नाम पर छात्र , छात्राओं से उगाही करने के विरोध में जिला समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हैदर अली के नेतृत्व में जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसीएम द्वितीय को दिया। हैदर अली का कहना हैं कि कोरोना आदि समस्याओं के कारण पिछले काफी समय से कई अभिभावकों का व्यापार सही नहीं चल रहा है, जिस कारण कई अभिभावक समय से स्कूल फीस नहीं दे पाते हैं। फीस न देने के कारण बच्चों को परीक्षा नहीं देने दिया जा रहा है। स्कूलों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाये। कुछ अभिभावकों द्वारा बताया गया है कि हार्टमैन स्कूल में वहां की एकेडमिक इंचार्ज शालिनी जुनैजा लगातार अभिभावकों का उत्पीड़न करती हैं। स्कूल में होने जा रहे फंक्शन के लिए छात्र, छात्राओं से अवैध वसूली कर रही हैं। स्कूल में एडमिशन के नाम पर उगाही करने की भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। स्कूलों में शिक्षा का व्यापारीकरण बढ़ता ही जा रहा है। किताबें, ड्रेस एवं अन्य मदों में स्कूल संचालक अवैध उगाही कर रहे हैं, इस पर अंकुश लगाया जाये। ज्ञापन देने बालों में शफात उल्ला खा, राशिद खान, शफाकत हुसैन , अनवर हुसैन, पंडित रचित शर्मा , मोहम्मद फरजान , इरशाद अली , कृष्ण , बाबर हुसैन , हकीम आहिद हुसैन आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights