मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 3 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बच्चों ने बसाया तंबुओं का शहर, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन

November 27, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। बिल्सी रोड स्थित श्री पोप सिंह इंटर कालेज में भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में चल रहे त्रिदिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। बच्चों ने तंबुओं का शहर बसाया। मदर टेरेसा और सरदार वल्लभभाई पटेल टोली ओवरऑल चैंपियन रही।
मुख्य अतिथि मधु प्रिया चौहान ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। श्रेष्ठ संस्कारों और कार्यों से जीवन दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बन जाता है। जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवाओं के शब्दकोष में असंभव शब्द नहीं। नई ऊर्जा, उमंग और उत्साह के साथ नया इतिहास रचते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

विद्यालय प्रबंधक राजेश्वर सिंह पटेल और मेखला सिंह ने विजय टोलियों को मेडल पहनकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता, प्राइमरी सेक्शन की प्रधानाचार्य लता राठौर और श्री पोप सिंह स्मारक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य राहुल सिंह ने बच्चों द्वारा बनाए तंबुओं का निरीक्षण किया। स्काउट वर्ग में सरदार वल्लभभाई पटेल टोली प्रथम, चंद्रशेखर आजाद द्वितीय, महाराणा प्रताप तृतीय रही। जबकि गाइड वर्ग में मदर टेरेसा कंपनी प्रथम, मां सरस्वती द्वितीय, मीराबाई तृतीय स्थान पर रही। शिक्षक हाकिम सिंह, अटल बिहारी निर्णायक रहे। इस मौके पर अनुज, अवनीश, शिवम, सचिन गुप्ता, ज्योति राय शर्मा, प्रिया, संतोष, प्रियंका, दीपशिखा, हिमांशी आदि मौजूद रहीं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights