शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर में लगा बाल मेला,बच्चों ने खूब उठाया लुत्फ
बदायूँ। विद्या भारती विद्यालय शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर सिविल लाइंस में आज बाल मेले का आयोजन किया गया। नन्हें मुन्ने भैया बहिनों ने अनेक वस्तुओं के बिक्री स्टाॅल लगाए। इस अवसर पर बाल मेला से पूर्व कक्षाशः खेलकूद एवं रंगोली प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। कार्यक्रम का प्रारंभ वंदना सभा के साथ किया गया। सभी कक्षाओं में अनेक खेलकूद, योग एवं आसान के कार्यक्रम संपन्न हुए। कक्षा चतुर्थ एवं पंचम की बहिनों की रंगोली प्रतियोगिता की गई, जिसमें पंचम ‘ग’ से काव्या की टीम ने प्रथम, चतुर्थ ‘क’ से बहिन परी की टीम ने द्वितीय तथा पंचम ‘क’ से आस्था मिश्रा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
द्वितीय सत्र में विद्यालय के व्यवस्थापक श्री नवनीत प्रताप सिंह एवं सम्मानित सदस्य आदित्य प्रकाश जी ने सामूहिक रूप से फीता काटकर बाल मेला का उद्घाटन किया। बाल मेले में भैया बहिनों द्वारा स्टेशनरी, पानी पूरी (गोल गप्पे), टॉफी, चिप्स, चॉकलेट, बिस्कुट, भेलपुरी, लड्डू-जलेबी, समोसे, पकौड़ी, फ्रूट चाँट, पकौड़ी, जलजीरा आदि के स्टाॅल लगाए गए। विद्यालय के भैया बहिनों ने मेले में खूब खरीदारी की और अन्ततः सभी स्टाॅल का समस्त सामान बिक्री हो गया। स्टाॅल लगाने वाले सभी छात्र अपना संपूर्ण सामान बिक जाने से बहुत खुश दिखाई दिए।

यह बाल मेला विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जयप्रकाश द्विवेदी जी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य श्री द्विवेदी जी ने सभी की प्रशंसा की और भविष्य में और अच्छा बाल मेला लगवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसे बाल मेला लगाने से भैया बहिनों को लाभ-हानि एवं गणित के व्यवहारिक ज्ञान में वृद्धि होती है। इस बाल मेले को सफल बनाने में विद्यालय के आचार्य श्री कौशल किशोर पाठक, लालाराम वर्मा, भोलेनाथ पाठक, सुबोध मिश्रा, राकेश मिश्रा, रूपेंद्र सिंह, निरंजन सिंह, अविलेश यादव, नरेशपाल सिंह, जयप्रकाश यादव, राजीव कुमार सिंह, राजकुमार गोला, पुष्पा श्रीवास्तव, पूजा शर्मा, पूनम चौहान, अंचल पाठक, कंचन गुप्ता, प्रियंका सिंह, ज्योत्सना सिंह, आयुषी एवं सुमन बाला शर्मा का विशेष सहयोग रहा।













































































