बदायूं । बेलदारी कर रहे मजदूर की चार मंजिल से गिरकर हुई दर्दनाक मौत।हादसे के वक्त मजदूर चार मंजिल के जीने पर पानी लग रहा था।बिना सपोर्ट के चार मंजिल पर पानी लगाते समय हुआ था हादसा। डेढ माह नवनिर्माण मकान में चल रहा था काम।मजदूर की मौत होते ही मच गया कोहराम।सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रसूलपुर बिलहरी गांव का रहने वाला था मजदूर।सिविल लाइन थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी होली चौक के पास हुआ दर्दनाक हादसा।नव निर्मित मकान रतन कुमारी नाम की किसी सरकारी टीचर का है।सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।