मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 3 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

चंदौसी में अनोखी शादी:शादी के स्टेज पर शिव की झांकी के समक्ष वरमाला,आरती की

November 27, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

चंदौसी । विवाह के सीजन में जहां एक ओर जयमाला के समय फिल्मी गाने, कानफोड़ू फूहड़ता रूपी संगीत, हसी मजाक के मध्य अधिकतर जयमाला संपन्न होती देखी जाती है। वहीं चंदौसी में दुल्हा दुल्हन की अनूठी भगवान के प्रति श्रद्धा भाव की झलक देखने को मिली है। सोमवार की रात्रि में चंदौसी के रामबाग धाम पर स्थापित श्री बारहसैनी सेवा सदन में – नगर के मनिहार चौक निवासी तुषार वार्ष्णेय के साथ नगर की विसौली गेट निवासनी पूनम के विवाहोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बराती उस समय आश्चर्य से चकित हो गये जब दुल्हा-दुल्हन ने वैवाहिक मंच पर सुसज्जित विशालकाय आदियोगी (भगवान शंकर) की विशालकाय झांकी के समक्ष जयमाला से पूर्व भगवान भोले नाथ की सामुहिक महाआरती करके वैवाहिक रस्मों रिती रिवाज को निभाया गया। वैवाहिक कार्यक्रम में उपस्थित बरातियों ने भी श्रद्धा पूर्वक हाथ जोड़कर उक्त महाआरती में – जय बाबा महाकाल, जय भोले की जय घोष के साथ दुल्हा दुल्हन को बधाई प्रेषित की। उक्त वैवाहिक मंच पर सभी लोग नंगे पैर ही उपस्थित थे। विवाहोत्सव सोशल मीडिया के माध्यम से चर्चा का विषय वना हुआ। गौरतलब है कि उक्त नवदंपति दोनों ही बचपन से महाकाल के भक्त है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights