मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में तीन दिवसीय 183वा सालाना उर्स-ए-कादरी मंगलवार से

November 18, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शहर के चक्कर की सड़क स्थित विश्वविख्यात दरगाह ए आलिया कादरिया पर हज़रत हुजूर शाह ऐनुल हक मौलाना अब्दुल मजीद कादरी बदायूंनी रहमतुल्लाह अलैह का तीन दिवसीय 183वां सालाना उर्स-ए-कादरी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उर्स का आगाज मंगलवार को पूरी भव्यता व अदबों ऐहतिराम से होगा। खानकाहे आलिया कादरिया के साहिबे सज्जादा काजी ए जिला हज़रत अब्दुल गनी मोहम्मद अतीफ मियां कादरी की सरपरस्ती एवं हजरत मौलाना फजले रसूल मोहम्मद अज्ज़ाम मियां कादरी की निगरानी रहेगी। 19 नवंबर को पहले दिन बाद फजर कुरान ख्वानी होगी, महफ़िल नातो मनाकिब व तकरीर बाद मगरिब में हल्का ए ज़िक्र होगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिसके बाद दूसरे दिन 20 नवंबर को सुबह दरगाह ए कादरी में महफ़िल नातो मनाकिब व तकरीर होगी। ज़ुहर बाद तबर्रुकात शरीफ की जियारत कराई जाएगी। बुधवार को ही बाद नमाज़े इशा होगी बड़ी कादरी मजीदी कॉन्फ्रेंस जिसके बाद 21 नवंबर को बाद नमाज़े फजर कुल की फातिहा के साथ उर्स का समापन किया जायेगा। उर्स अदबों ऐहतिराम व शानों शौकत से आयोजित होगा उर्स में देश दुनिया से बड़ी संख्या में जायरीनों के आने की संभावना है। देश विदेश से आने वाले जायरीनों के लिए खानकाह की ओर से विशेष इंतजाम किये गये हैं। कादरी मजीदी कॉन्फ्रेंस में साहिबे सज्जादा काजी ए जिला हज़रत अब्दुल गनी मोहम्मद अतीफ मियां कादरी व हज़रत अल्लामा मौलाना फज़ले रसूल मोहम्मद अज्जाम मियां क़ादरी समेत बड़े बड़े उलमा सैकड़ों लोग आदि शामिल होंगे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights