एनएसएस वॉलंटियर्स ने रैली निकालकर लोगों को नारी सशक्तिकरण के बारे में किया जागरूक

WhatsApp Image 2024-11-18 at 15.52.56
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । एफ आर इस्लामिया इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तीसरे एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। एनएसएस वॉलंटियर्स ने लंबी रैली निकालकर लोगों को नारी सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया। प्रधानाचार्य तौकीर सिद्दीकी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कार्यक्रम अधिकारी फरहान अहमद ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के ज़रिए महिलाओं को शैक्षिक, सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, और मनोवैज्ञानिक रूप से सशक्त बनाया जाता है ताकि वे अपने जीवन के फ़ैसले स्वयं ले सकें और समाज में अपना वास्तविक अधिकार हासिल कर सकें। इससे समाज में महिलाओं के लिए एक स्थायी और प्रगतिशील माहौल बनता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

डॉ मेहंदी हसन ने कहा कि भारत की आधी आबादी महिलाओं की है फिर भी यह दुर्भाग्य की बात है कि सिर्फ कुछ लोग महिला रोजगार के बारे में बात करते हैं। समाज में महिलाओं को सम्मान की दृष्टि से देखा जाना चाहिए क्योंकि आज के समय में महिला हर क्षेत्र में आगे है। रैली अयूब खान चौराहा से होते हुए वापस विद्यालय आकर समाप्त हुई। इस मौके पर मोहम्मद नसीम अंसारी, नदीमउज़ जफर तथा स्वयंसेवक विनीत, अब्दुल समद, धवल सिंह, रोहित पाल, मोहम्मद अयान व अयान खान ने विशेष योगदान दिया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights