मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

नारियल पानी बेचने वाले से भाजपा नेताओं की अवैध वसूली, रुपए नहीं देने पर मारी लोहे की रॉड

November 18, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। शहर में नारियल पानी बेचने के फड़ लगाने वालों से कथित भाजपा नेता वसूली कर रहे हैं। रुपये न देने पर उन्हें धमकाया जा रहा है कि फड़ नहीं लगाने देंगे। पूरे शहर में नारियल पानी का फड़ लगाने वालों से वसूली करने का पूरा एक रैकेट चल रहा है। दरअसल नारियल पानी का फड़ लगाने वाले दूसरे समुदाय के कारोबारी हैं। इस वजह से कथित हिन्दूवादी और भाजपा नेता नारियल पानी बेचने वालों से वसूली कर रहे हैं। एक ही रात में नारियल पानी बेचने वाले दो लोगों से रुपयों की डिमांड की गई। दोनों मामलों की शिकायतें प्रेमनगर थाने में की गई है। शेरगढ़ के डुगरपुर निवासी ओमकार के अनुसार वह काफी समय से डीडीपुरम पेट्रोल पंप के पास काफी समय से दुकान लगा रहा है। वह रात में दुकान में ही सो जाता है। शनिवार रात सुरेश शर्मा नगर निवासी पुष्पेंद्र, संजय नगर निवासी सुनील व कुलदीप अपने चार साथियों से साथ दुकान पर पहुंचे और 30 हजार रूपये प्रति माह अवैध वसूली की डिमांड की। इसका विरोध करने पर दबंगों ने लोहे के ताले से उसका सिर फोड़ दिया। मौके पर पहुंचे उसके भाई से भी मारपीट की, वे दुकान में रखे 12 हजार रुपये भी लूटकर ले गए। प्रेमनगर निवासी राहुल दिवाकर के अनुसार वह नारियल का फड़ लगाकर परिवार का गुजर-बसर करता है। पीड़ित का कहना है कि कुलदीप नाम के दबंग ने उसे फोन कर गाली-गलौज की और धमकी दी कि अगर दुकान लगानी है कि हर महीने 15 हजार रुपये देने होंगे। राहुल ने इसका विरोध किया तो वहीं दबंग गाड़ी से उसके फड़ पर पहुंच गए। दबंगों ने गाड़ी से टक्कर मारकर दुकान को उजाड़ दिया और उस पर भी गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। दोनों पीड़ितों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights