मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भारत ब्रांड के तहत सस्ते दामों पर गरीबों को मिलेगा आटा, चावल, दाल और प्याज : बीएल वर्मा

November 17, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा के निर्देशानुसार उपभोक्ता मामले, खाद एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा भारत ब्रांड के तहत आम जनता सस्ते दामों पर बिक्री की जाने वाली भारत आटा, भारत दाल, भारत चावल और भारत प्याज का शुभारंभ बदायूं एचपी ग्राउंड से 30 मोवाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बीते कुछ दिनों पहले इस योजना का शुभारंभ दिल्ली में हुआ था, इसके बाद योजना का उत्तर प्रदेश में जनपद बदायूं की धरती से पहला शुभारंभ हुआ है। भाजपा कार्यालय पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ पत्रकारों को संबोधित किया। केंद्रीय राज्यमंत्री बी०एल० वर्मा ने कहा मोदी सरकार गरीब कल्याण को समर्पित सरकार है। देश के गरीब उपभोक्ताओं को खाद्यान्न सुनिश्चित करने लिए पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत की गई है। जिसके तहत 81 करोड़ 30 लाख लाभार्थियों” को गेहूं और चावल पूरी तरह मुफ्त प्रदान किया जाता है। किसानों की हितों की रक्षा के लिए मोदी सरकार द्वारा समय-समय पर खाद्यान्न, दलहन, तिलहन के साथ-साथ मोटे अनाज और बाजार का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय किया जाता है। उपभोक्ताओं और आम जनमानस के हितों को सर्वोपरि रखते हुए हमारी सरकार द्वारा जहां भी जरूरत होती है। वहां कीमतों को नियंत्रित करने के लिए समय-समय पर खुले बाजार में हस्तक्षेप किया जाता है। भारत ब्रांड को शुरू करने का निर्णय भी इसी क्रम में हमारी सरकार द्वारा लिया जाता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

ताकि खुदरा बाजार में उपभोक्ताओं को किफायती कीमतों पर खाद्यान्न उपलब्ध किया जा सके।भारत ब्रांड के तहत भारत चावल 34 रुपए प्रति किलो। भारत आटा 30 रुपए प्रति किलो। भारत चना दाल 70 रुपए प्रति किलो। भारत मूंग दाल 160 रुपए प्रति किलो। भारत मसूर दाल 89 रुपए प्रति किलो। भारत प्याज 35 रुपए प्रति किलो। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा भारत ब्रांड के तहत भारत आटा, भारत चावल एवं भारत दाल केंद्रीय भंडार, NAFED और NCCF और ई-कॉमर्स के खुदरा विक्रेताओ के स्टोर और मोवाइल वैन पर उपलब्ध रहेगा। भारत ब्रांड स्कीम के तहत जहां एक तरफ किफायती दरों पर उपभोक्ताओं को खाद्यान्न की आपूर्ति हो रही है, वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना के तहत लाभार्थियों को मुफ्त राशन की प्राप्ति हो रही है। साथ ही किसानों को उचित मूल्य पर उनकी उपज की एमएसपी की तहत भरपाई कर हमारी सरकार द्वारा उनके हित भी सुनिश्चित कर रही है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व साँसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने विचार रखें।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights