मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मां गंगा की रक्षा के लिए नाटक मां गंगा के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

November 17, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। रामगंगा महोत्सव के तीसरे दिन जिला प्रशासन के सहयोग से पिछले 39 वर्षों से श्री गंगा, गौ, बेटी, पर्यावरण बचाओ देश बचाओ के साथ रक्तदान महादान के लिए प्रयासरत वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. रजनीश सक्सेना के नेतृत्व में माँ गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी परिवार की और से जिला उपाध्यक्ष अखिलेश शर्मा के निर्देशन में माँ गंगा जीवनदायिनी है नाटक का मंचन किया गया। जिसमें युवा कलाकारों शिवा शर्मा, मानीष यादव,अंशु चौहान , उर्वशी जैनवाल,दामिनी,जितेंद्र जीत, रिजवान,कार्तिक शर्मा,रिक्की सिंह आदि ने सैकड़ों की तादात में उपस्थित श्रद्धालुओं को माँ गंगा की महत्ता के साथ जब हम माँ गंगा को माँ मानते हैं, तो माँ की आस्था के साथ खिलवाड़ क्यों, उसमें खंडित मूर्तियां, बासी फूल, फटे हुए कलेंडर, के साथ सीवर, नालों, फैक्ट्रियो का दूषित पानी क्यों प्रवाहित किया जाता हैं के प्रति जागरूक करते हुए संकल्प दिलाया कि हम न तो मां गंगा को गन्दा करेंगे और न होने देंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इससे पूर्व मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद नवी एवं कार्यक्रम अध्यक्ष राज श्री ग्रुप परिवार के चेयरमैन राकेश कुमार अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि दिनेश गोयल अम्बरीष अग्रवाल ने मां गंगा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना, सरंक्षक सी एल शर्मा,अखिलेश शर्मा, संजीव सक्सेना,ऋषि रंजन सिंह, विशेष कुमार,सचिन श्यामभारतीय,अनिरुद्ध मित्तल,आरव सक्सेना अंशु,धीरज कुमार, संजू रस्तोगी, प्रदीप रस्तोगी ने कलाकरों को दोशाला उड़ा कर ,माल्यापर्ण कर, माँ गंगा का चित्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मंच का कुशल संचालन जिला उपाध्यक्ष संजीव सक्सेना एवं ऋषि रंजन सिंह ने किया। अतिथियों को श्री राम मंदिर का पटका पहनाकर एवं माल्यार्पण कर, स्मृति चिन्ह देकर गंगा रक्षा शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया।। अंत में आभार प्रकट करते हुए डॉ. रजनीश सक्सेना ने कहा कि हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है। हम सभी को मां गंगा की रक्षा एवं सेवा की शुरुआत स्वयं अपने घर से ही करनी होगी। तभी हम सभी मां गंगा को निर्मल पवित्र एवं स्वच्छ रखने में सफल होंगे।। संगठन परिवार की ओर से सभी को पूर्व की भांति श्री गंगा, गौ, बेटी पर्यावरण बचाओ देश बचाओ के साथ रक्तदान महादान के प्रति जागरूक कर संकल्प दिलाया गया। अंत में मां गंगा की आरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में जिला प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights