रेलवे ट्रैक पर लोहे का गाटर ,सीमेंट खंभा रखकर ट्रेन गिराने की साजिश

WhatsApp Image 2024-11-17 at 18.15.22 (1)
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । दिबनापुर स्टेशन पास रेलवे ट्रैक पर खुराफातियों ने लोहे का गाटर और सीमेंट का खंभा रखकर ट्रेन गिराने की साजिश की , ड्राइवर की सूझबूझ से इमरजेंसी ब्रेक लगाने से मालगाड़ी पलटने की साजिश फेल हो गई लोहे का गाटर सीमेंट का खंभा टकराने से मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को पलटने से बचा लिया। पता लगते ही मौके पर पहुंचे अधिकारी सेक्शन इंजीनियर ने अज्ञात लोगों पर थाना हाफिजगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

हाफिजगंज थाना क्षेत्र में खुराफातियों ने ट्रेन पलटाने की पूरी साजिश कर रखी थी पर गनीमत रही हादसा होते होते रह गया । जानकारी के मुताबिक दिबानापुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रेक पर बीती रात बरेली-टनकपुर रेलवे ट्रैक पर दिबनापुर हाल्ट के पास ट्रेन को पलटने के लिए किसी खुराफाती ने रेलवे ट्रैक पर लोहे के गाटर और सीमेंट के खंभा रख दिया ट्रेन गिराने की साजिश रची । जिससे मालगाड़ी टकरा गई। इस दौरान एक तेज आवाज आई पर ट्रेन नहीं पलटी ।


घटना की सूचना ट्रेन ड्राइवर द्वारा सूचना रेल विभाग को दी गई। जिससे विभाग में हड़कंप मच गया । मौके पर पहुंचे रेलवे स्टाफ ने ट्रैक को साफ किया । करीब दो घंटे के प्रयास के बाद मालगाडी को रवाना किया गया। हालांकि घटना की वजह अन्य स्टेशनों पर खड़ी ट्रेनों को काफी देर से रवाना किया गया। बताया गया कि भोजीपुरा से पीलीभीत की ओर जा रही टीएसजी मालगाड़ी रात्रि सवा नौ बजे के समय डिबनापुर हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर रखे लोहे के गाटर से टकरा गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए एमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को वहीं रोक दिया।

बरना घटना हादसे की एक वजह भी बन सकती थी। रेलवे ट्रैक को साफ करने के लगभग दो घंटे के बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया। स्थानीय यह भी बताते है कि एक्सप्रेस अगर लेट नहीं होती तो यह घटना हादसे की एक वजह बन सकती थी। अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights