एस.एस. कॉलेज के खिलाड़ियों ने रचा कीर्तिमान

WhatsApp Image 2024-11-16 at 19.19.54
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर। खेल प्रतियोगिताओं के क्षेत्र में स्वामी शुकदेवानन्द महाविद्यालय के खिलाड़ियों के द्वारा एक नवीन कीर्तिमान स्थापित किया गया है। आगामी 18 व 19 नवंबर को मंगलौर विश्वविद्यालय, मंगलौर के द्वारा आयोजित की जाने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के लिए महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय से जिन छः खिलाड़ियों का चयन हुआ है, उनमें से 4 खिलाड़ी स्वामी शुकदेवानन्द कॉलेज के हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

महाविद्यालय के क्रीड़ा सचिव प्रो. अजीत सिंह चारग ने बताया कि कॉलेज से चयनित होने वालों में विशाल शेरवाल, गौरव, परवेज़ शाह एवं पवन कुमार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के क्रीड़ा इतिहास में यह प्रथम स्वर्णिम अवसर है जबकि कॉलेज टीम से 4 खिलाड़ी राष्ट्र स्तर पर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। मॉडल पब्लिक एजुकेशन कॉलेज, चंदौसी द्वारा 27 अक्टूबर को आयोजित एमजेपी आरयू क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में एस एस कॉलेज विजेता घोषित किया गया था। महाविद्यालय एवं खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, सचिव डॉ अवनीश मिश्र, प्राचार्य प्रो. आर के आजाद, उपप्राचार्य प्रो. अनुराग अग्रवाल, क्रीड़ा सहसचिव डॉ प्रांजल शाही, एनसीसी अधिकारी डॉ आलोक सिंह, डॉ शिशिर शुक्ला आदि ने पूरे विभाग को बधाई देते हुए उत्साहवर्धन किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights