बरेली । नबीरे आलाहज़रत व आईएमसी प्रमुख हज़रत मौलाना तौक़ीर रजा ख़ान के अहवान पर दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली अज़मते नामूसे ऐ रिसालत कॉन्फ्रेंस के इंतजाम के लिए दिल्ली पहुंची आईएमसी की टीम। दिल्ली की बड़ी दरगाहों व मस्जिदों पर जाकर प्रोग्राम में आने के लिए दी गई दावत ।दिल्ली की अलग-अलग मस्जिदों व ख़ानकाहों में जाकर आईएमसी की टीम ने प्रोग्राम की जानकारी दी और कहा कि हुज़ूर पाक के नाम पर मौलाना तौक़ीर रज़ा साहब के एलान पर 24 नवंबर सुबह 10 बजे रामलीला ग्राउंड पर पहुँचें । टीम में मौजूद डॉ नफीस खान मोहम्मद नदीम खान मुसर्रत मिर्जा शदाब हैदर अकरम ज़ीशन मौलाना सज्जाद बरकाती मौलाना नईम रज़ा आदि लोग मौजूद।