मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने बाल दिवस पर राष्ट्रपति से मुलाकात की

November 15, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों के लिए बाल दिवस बेहद खास रहा। स्कूल की कक्षा 8 के विद्यार्थी केशव गोयल, अथर्व मिश्रा, अक्षत जैन, राधिका माहेश्वरी और वान्या मेंहदीरत्ता को राष्ट्रपति भवन में वर्तमान राष्ट्रपति व भारत की प्रथम नागरिक द्रोपदी मुर्मू से मिलने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ। इन विद्यार्थियों के साथ स्कूल की उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा व रजत कुमार भी साथ थे। राष्ट्रपति भवन में विद्यार्थियों का स्वागत गर्मजोशी से किया गया। यहां विद्यार्थियों के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। ठीक 3 बजे राष्ट्रपति जी लगभग 150 विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों से मिलीं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित किया और उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना। राष्ट्रपति जी ने विद्यार्थियों को बताया कि हर दिन बाल दिवस है क्योंकि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। इस विशेष अवसर पर सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ राष्ट्रपति जी ने व्यक्तिगत रूप से फोटो खिंचवाई। विद्यार्थियों को भेंट स्वरूप राष्ट्रपति भवन के इतिहास की पुस्तक व अन्य उपहार प्रदान किये गये। इसके बाद सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। यह यात्रा विद्यार्थियों के लिए एक यादगार अनुभव रही। इसने उन्हें राष्ट्रपति भवन की भव्यता और राष्ट्रपति के साथ बातचीत करने का मौका दिया। यह यात्रा निश्चित रूप से विद्यार्थियों को प्रेरित करेगी और उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने में मदद करेगी। विद्यालय निरंतर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की ओर प्रेरित है व भविष्य में भी विद्यार्थियों को ऐसे सुनहरे अवसर प्रदान करने के लिए कर्तव्यबद्ध है। विद्यार्थियों ने भारत के राष्ट्रपति से मिलने का सुनहरा अवसर देने के लिए स्कूल के चेयरमैन विमल कृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल, निदेशक नीलांशु अग्रवाल और नंदिता अग्रवाल को धन्यवाद दिया।साथ ही विद्यालय के प्धा नाचार्य रविंद्र भट्ट ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों का वापसी में स्वागत किया एवं राष्ट्रपति महोदय के सम्मान में उन्होंने आभार प्रकट किया एवं अपने विद्यालय प्रबंधन और सभी विद्यार्थियों को धन्यवाद ज्ञापित किया I

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights