गाजियाबाद। कामदगिरि सेवा संघ वसुंधरा के तत्वाधान में 15 से 23 नवंबर 2024 तक आयोजित होने जा रही नौ दिवसीय राम कथा की शोभा यात्रा आज सुबह 11 बजे बड़ी धूम धाम से वसुंधरा के विभिन्न सेक्टरों में निकाली गई। वहीं शाम को 5 बजे से 9 बजे तक राम कथा के महत्व का वर्णन कथा व्यास पूज्य संत कामदगिरि पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी रामस्वरूपाचार्य महाराज द्वारा किया गया। कथा में के. के. शर्मा, एडवोकेट सुनील तिवारी, वी. के. गोयल, गुलाटी , प्रमोद कुमार बघेल, एम. एम. भाटिया, सुशील शर्मा, संत कुमार वर्मा (संत ज्वेलर्स), मातृ-शक्ति उमा शर्मा, अनीता त्रिपाठी, राधा शर्मा आदि के अलावा भक्ति भाव में ओत-प्रोत सैकड़ों की संख्या में मातृ-शक्ति उपस्थित रही।