मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

23 वें सदगुरु महोत्सव का हुआ भव्य उद्घाटन,डिप्टी सीएम सहित कई अतिथियों ने की शिरकत

November 15, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

चित्रकूट। परमहंस संत रणछोड़दास जी महाराज द्वारा चित्रकूट के जानकीकुण्ड में स्थापित विश्व विख्यात नेत्र चिकित्सकीय पारमार्थिक संस्थान सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट एवं सदगुरु शिक्षा समिति के संयुक्त तत्त्वावधान में चार दिवसीय 23वें सदगुरु महोत्सव का उद्घाटन समारोह अरविन्द भाई मफतलाल क्रीडा परिसर विद्याधाम विद्यालय में भव्यतापूर्वक हुआ | इस समस्त आयोजन के सूत्रधार सदगुरु शिक्षा समिति की अध्यक्ष उषा जैन है, जो विगत 40 वर्षों से ग्रामीण छात्रों के उत्थान हेतु ऐसे कार्यक्रम संचालित कर उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। इस सन्दर्भ में जैन ने बतलाया कि, 23वें सदगुरु महोत्सव के साथ बाल दिवस के उपलक्ष्य में बाल मेला तथा विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इस समारोह में चित्रकूट अंचल के मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती ग्रामों के 40 से अधिक ग्रामीण एवं आदिवासी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य सूदूर ग्रामीण अंचलों में निवासरत उपेक्षित छात्र-छात्राओं के अंदर छुपी विभिन्न प्रतिभाओं को साकार मंच प्रदान करना है। इसके माध्यम से छात्रों के अंदर सांस्कृतिक, सामाजिक,वैज्ञानिक तथा शारीरिक खेल कूद इत्यादि कौशल को बाहर लाना है। जिससे वे निकटतम भविष्य में आत्मविश्वास के साथ समाज तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी मत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित कर सके। इस वर्ष लगभग 40 विद्यालयों के 4500 से अधिक छात्र इसमें सहभागिता कर रहे हैं। चार दिवसीय इस महोत्सव के अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मध्यप्रदेश शासन के उप-मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, राजगुरु आश्रम के युवराज स्वामी बद्री प्रपन्नाचार्य जी महाराज, रामजी दास जी महाराज संतोषी अखाडा, दिव्यजीवन दासजी महाराज दिगंबर अखाडा, वसन्तराव पंडित कोषाध्यक्ष दीनदयाल शोध संस्थान, प्रो. भरत मिश्र कुलगुरु ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट, प्रो. शिशिर पाण्डेय कुलपति दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट, सुश्री रमाबहन हरियाणी जयपुर, मिलोनी बहन मुम्बई के साथ ट्रस्टी डॉ.बी.के जैन, डॉ. इलेश जैन, शिक्षा समिति अध्यक्ष उषा जैन, उपाध्यक्ष अनुभा अग्रवाल, सचिव आरबी सिंह चौहान, सहित प्राचार्य शंकरदयाल पाण्डेय, राकेश तिवारी, दीपक वानी, मंजुला वानी, फ़िरोज़ खान एवं सदगुरु परिवार के गुरुभाई बहन, विद्यार्थी तथा अभिभावकगण उपस्थित रहे | वही डिप्टी सी एम राजेंद्र शुक्ला ने जानकी कुंड चिकित्सालय में विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर जनजागरुकता कार्यक्रम में भी प्रतिभाग कर जनजागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights