बरेली। प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर यादव का जन्मदिन बरेली कचहरी पर बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। शानदार व्यक्तित्व के धनी प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर यादव (प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी अधिवक्ता सभा उत्तर प्रदेश) का जन्मदिन आज कचहरी बरेली पर जिलाध्यक्ष श्यामवीर सिंह यादव (एडवोकेट) व अधिवक्ता सभा की टीम ने केक काट कर बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया सभी अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर श्री सिकंदर यादव जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी जन्मदिन की बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष श्यामवीर सिंह यादव (एडवोकेट) जिला उपाध्यक्ष मो मुस्तकीम, जिला महासाचिव जहांगीर बेग, जिला सचिव मो हनीफ, शादाब अल्वी, पुरुराज सिंह,अमीर खान, विक्की भोजवाल, यशवीर सिंह यादव, अनिल कटियार, उमेश यादव आदि समाजवादी अधिवक्ता सभा के पदाधिकारी मौजूद रहे।