मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस कार्निवल की धूम रही,बच्चों ने खूब इंज्वाय किया

November 14, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में चाचा नेहरू की जयंती पर बाल दिवस कार्निवल 2024 का भव्य व आकर्षक आयोजन धूमधाम से किया गया। इसकी धूम रही। इस अवसर पर स्कूल परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और आकर्षक सजावट से सजाया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

विद्यालय के चेयरमैन विमलकृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल, निदेशक नीलांशु अग्रवाल, निदेशिका नंदिता अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित थे।
कार्निवल में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेलों, स्वादिष्ट खानों और झूलों की व्यवस्था की गई थी। बच्चों ने मेरी गो राउंड, बाउन्सी और जाइंट व्हील जैसे झूलों पर खूब मज़ा किया। इसके अलावा, कॉफी, आइसक्रीम, पाव भाजी, डोसा, मोमोस, चाउमीन, सोया चाप, मंचूरियन, मुरादाबादी दाल, छोले कुलचे और आलू टिक्की जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों ने बच्चों को लुभाया।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के नृत्य, योग प्रदर्शन और ताइक्वांडो प्रदर्शन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत पिरामिड ने सभी का ध्यान खींचा। ये सभी कार्यक्रम विवेक सिंह, सिम्मी, रेनुका विष्ट, नकी अहमद, लवनीश साह और अजय पाल सिंह के निर्देशन में हुए। मेले में कूपन के आधार पर लकी ड्रा की व्यवस्था थी जिसमें प्रथम पुरस्कार एल0ई0डी0 टीवी, द्वितीय पुरस्कार के रूप में बाइसिकल व तृतीय पुरस्कार के रूप एयर फ्रायर था। विद्यालय के चेयरमैन विमलकृष्ण अग्रवाल व चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल व डॉ संजीव गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

जिसमें प्रथम पुरस्कार अभिज्ञान माहेश्वरी कक्षा 10 ई, द्वितीय पुरस्कार आस्था गोयल कक्षा 9 बी तथा तृतीय पुरस्कार वंशज जौहरी कक्षा 11 बी रहे। विद्यालय के प्रबधतंत्र ने इंटरस्कूल बॉलीवॉल विजेता APS की टीम को वैग देकर सम्मानित किया। कार्निवल को सफल बनाने में सन्नी वार्ष्णेय, गौरव शर्मा, अभिनय भारद्वाज, विनय आनंद, रोमिल गुलाटी , रचना यादव , मनोज सक्सेना और अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने विभिन्न खेलों की दुकानें लगाकर बच्चों का मनोरंजन किया। मंच का संचालन इफ्तेखार हुसैन , प्रांजल शर्मा , धीरज गुप्ता , अशोक वर्मा तथा गीता मिश्रा के द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम के अंत में, प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट ने सभी बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को बाल दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित बाल दिवस कार्निवल 2024 बच्चों के लिए एक यादगार दिन रहा। इस कार्यक्रम ने बच्चों में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights