मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जिला कांग्रेस कमेटी ने चौकी चौराह पर फोटो रखकर मनाई नेहरू जी की जयंती

November 14, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जिला कॉंग्रेस कमेटी की ओर से चौकी चौराहा पर स्थापित देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिभा की जगह पर ही उनका फोटो लगाकर उनके चित्र पर फूल मालाए पहना कर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती मनाई । इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने बरेली की सेंटर जेल में 70 दिन बिताए थे उसके बाद उनको यहां से अल्मोड़ा जिला कारागार भेज दिया गया था उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में महापुरुषों के अनादर की एक प्रथा सी बन गई है लेकिन कांग्रेस पार्टी किसी भी महापुरुष का अनादर बर्दाश्त नहीं करेगी उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को बच्चों से बहुत ही प्यार था और बच्चे भी उनको चाचा नेहरू के नाम से बुलाते थे इसीलिए उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है उन्होंने देश को विश्व की एक शक्ति के रूप में स्थापित किया और आधुनिक भारत का निर्माण किया जिस कारण उनको आधुनिक भारत का निर्माता भी कहा जाता हैं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता गुरु जी डॉ के बी त्रिपाठी ने कहा की इसी चौकी चौराहे से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा हटाई गई थी जिसको लेकर हम कांग्रेस जनों ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, जिला महासचिव उल्फत सिंह कठेरिया और स्वयं मै प्रदेश प्रवक्ता गुरु जी डॉ के बी त्रिपाठी ने लगातार 8 दिनों तक आमरण अनशन किया था अब वह दिन और समय दूर नहीं है कि इसी स्थान पर दोबारा से पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा स्थापित होने जा रही है अगर ऐसा नहीं होता है तो हम फिर से अपनी बात दोहराते हैं और आज इस जयंती पर यह शपथ भी लेते हैं कि अगर प्रशासन अपनी बात से पीछे हटता है तो हम उनकी तय सीमा 30 नवंबर के बाद 1 दिसंबर से फिर से आमरण अनशन शुरू कर देंगे उन्होंने कहा देश की तरक्की और देश को आगे ले जाने में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का बहुत बड़ा योगदान रहा हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की चौकी चौराहा पर जो प्रतिमा लगी हुई थी सौंदर्यादिकरण के नाम पर उसको हटा दिया गया था उसको प्रशासन दोबारा से लगाने जा रहा है हमने प्रशासन से यह मांग करते हैं की चौकी चौराहा का नाम नेहरू चौक रखा जाए उपस्थित कांग्रेस जनों में पूर्व नगर पालिका चेयरमैन ईलयास अंसारी ,जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, जिला उपाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट, जिला महासचिव जिया उर रहमान, जिला उपाध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष सुरेश बाल्मीकि , जिला महासचिव उल्फत सिंह कठेरिया,नाहिद सुल्ताना, गुड्डू खा, रजनीश पाठक, कमरूद्दीन सैफी, फरहान , अनिल देव शर्मा, मोईद सिद्दीकी, हरीश , अनुज राठोर सहित बड़ी संख्या काग्रेस जन उपस्थित रहें ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights