यूपी पुलिस का सिपाही बना दूल्हा, वरमाला के बाद की ऐसी हरकत…बिना दुल्हन के लौटी बरात

Screenshot 2024-11-14 174530
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यूपी पुलिस के सिपाही की शादी वरमाला के बाद टूट गई। वजह हैरान कर देने वाली है। गाजियाबाद में तैनात सिपाही की बरात थाना खंदौली क्षेत्र के एक गांव में आई थी। बताया गया है कि धूमधाम से बरात निकली। इसके बाद वरमाला का कार्यक्रम हो गया, लेकिन जब बात सात फेरों की आई तो सिपाही दूल्हे ने हंगामा कर दिया। वो दहेज में 30 लाख रुपये की मांग को लेकर जिद पर अड़ गया।  आरोप है कि वह फेरों के लिए राजी नहीं हुआ। इस पर दुल्हन ने दूल्हे को दहेजलोभी बताते हुए शादी करने से इन्कार कर दिया। समारोह में हंगामा होने पर पुलिस पहुंच गई। मामले में सिपाही के खिलाफ दहेज मांगने का केस दर्ज किया गया है।पांडव विहार, टेढ़ी बगिया निवासी पप्पू सिंह दरोगा हैं। गाजियाबाद में तैनात हैं। डेढ़ साल पहले थाना छत्ता में तैनात थे। वहीं उनकी मुलाकात सिपाही रवि कुमार से हुई। वह बुलंदशहर के थाना शिकारपुर के गांव बोहिच का रहने वाला है। दरोगा ने बेटी स्वाति का रिश्ता रवि से तय कर दिया। एक साल पहले दोनों ने एक दूसरे को पसंद किया। इस पर मंगनी कर दी।मंगलवार को शादी समारोह खंदौली के नंदलालपुर स्थित मैरिज होम में चल रहा था। पिता का आरोप है कि रवि का लालच मंगनी के बाद से ही बढ़ता गया। पूर्व में दिए उपहार को बेकार बताने लगा। इस पर उन्होंने 18 लाख खर्च करने के साथ कार देने का आश्वासन दिया। मगर, उसकी मांग बढ़ती गई। वरमाला के बाद दूल्हा दहेज में 30 लाख रुपये की मांग करने लगा। असमर्थता जताने पर भी वो माना नहीं। इस पर दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रवि को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights