मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 22 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 15.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Delhi

18-44 साल के लोगों को अब बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के भी लगाई जाएगी वैक्सीन

May 24, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला किया है. अब 18 से 44 साल के लोग बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के भी वैक्सीन लगा सकेंगे. ऐसे लोग अब वैक्सीनेशन सेंटर पर भी रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे. हालांकि ये सुविधा फिलहाल सिर्फ सरकारी सेंटर पर ही उपलब्ध होगी. प्राइवेट अस्पतालों के सेंटर्स पर अब भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा कर वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक कराना होगा. बता दें 1 सरकार ने मई से 18-44 साल के लोगों को वैक्सीन लगाने का ऐलान किया था.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सरकार ने पहले वैक्सीनेशन सेंटर पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी कर दिया था, लेकिन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में दो तरह की परेशानी आ रही थी. पहला ये कि गांव के लोग जिनके पास स्मार्टफोन नहीं थे उन्हें स्लॉट बुक करने में दिक्कतें आ रही थीं. इसके अलावा कई राज्यों से ऐसी खबरें भी आ रही थी कि लोग स्लॉट बुक कराने के बाद भी वैक्सीनेशन के लिए सेंटर पर नहीं पहुंच रहे हैं. लिहाजा ऐसे हालात में वैक्सीन की बर्बादी हो रही थी, लेकिन अब बिना रजिस्ट्रेशन के पहुंचने वाले लोगों को बची हुई वैक्सीन लगाई जाएगी.

राज्यों को आदेश
स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को आदेश दिया है कि वे जिला प्रशासन से ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन की सुविधा को लागू करने का काम करें. साथ ही मंत्रालय ने राज्यों से ये भी कहा कि सेंटर पर इस बात का ध्यान रखा जाए कि ऑन साइन रजिस्ट्रेशन के दौरान कोई भीड़ न लगे.

अब तक 19 करोड़ से ज्यादा को  टीके

देश में अब तक कोविड-19 टीके की 19.60 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी हैं. बता दें कि कई राज्यों में फिलहाल वैक्सीन की किल्लत है. लिहाज़ा 18-44 साल के लोगों को दिल्ली, पंजाब और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में टीके नहीं लगाए जा रहा हैं.

भारत में फिलहाल 3 वैक्सीन

फिलहाल भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में तैयार कोविशील्ड और भारत बायोटेक की बनाई कोवैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसके अलावा कुछ राज्यों में रूस की स्पूतनिक-5 भी उपलब्ध है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights