ईश्वर हमें हर पल देख रहा है : आचार्य संजीव रूप

WhatsApp-Image-2024-10-13-at-19.07.54-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी।तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित प्रज्ञा आर्य मंदिर में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया ! यज्ञ सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पधारे । इस अवसर पर सुप्रसिद्ध समाज सुधारक आचार्य संजीव रूप ने कहा “भगवान का भजन 24 घंटा करने से ही मोक्ष प्राप्ति होगी ! इसका अर्थ यह नहीं कि आप सब काम छोड़कर के किसी वन में जाकर या मंदिर मस्जिद गुरुद्वारे में जाकर बैठ जाएं ! 24 घंटे भजन का मतलब है सब काम करते हुए ईश्वर का ध्यान रखना ! एक बात स्पष्ट है कि सृष्टि बनाने वाला वह ईश्वर हमारे सदा साथ रहता है और हर पल हमें देखता है यदि हम यह विश्वास रखें कि ईश्वर हमें हर पल देख रहा है और हमारे अच्छे बुरे कर्मों का सुख-दुख रूप फल हमें अवश्य देगा, तो यही ईश्वर की भक्ति होगी और इसी से जीवन का उद्धार होगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

अतः हमें चाहिए कि सोते जागते उठते बैठते आते जाते खाते खिलाते लेते-देते व्यापार करते, नौकरी करते सारे काम करते हुए इस बात का ध्यान रखें कि परमात्मा का संविधान हमारे साथ है और वह हमें छोड़ने वाला नहीं है ! कुमारी तृप्ति शास्त्री ने कहा “हिंदू धर्म सबसे सुंदर धर्म है यहां सबको अपने ढंग से जीने का अधिकार है ! स्त्री पुरुष को बराबर का अधिकार है किंतु कुछ लोगों ने छुआछूत जातिवाद आदि फैला कर धर्म को मैला किया है, हमें इनसे सावधान रहना चाहिए । कुमारी इशा आर्य ने भजन गाया ।मास्टर साहब सिंह , राकेश आर्य, विचित्रपाल सिंह, पंजाब सिंह, श्रीमती संतोष कुमारी, सुखबीर सिंह, मिथिलेश रानी, रेखा रानी आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights