एंड टीवी के रियलिटी शो मे हुआ बागेश्वर के प्रियांशु साह का चयन

5420ac26-9622-4215-95fe-cd20baac5dcb
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बागेश्वर। कोरोना महामारी के बीच जिले के प्रतिभावान युवा अपने हुनर से लोगों को सुकून भरे पल मुहैया करा रहे हैं। मंडलसेरा के मनीष मनराल के बाद दुग बाजार के कलाकार प्रियांशु साह ने भी अपने हुनर के जौहर दिखाते हुए एंड टीवी के रियलिटी शो में जगह बनाई है। इं‌डियाज टेलेंट फाइट सीजन- दो के टीवी राउंड के लिए उनका चयन हुआ है। जिसमें वह अभिनय और मॉ‌डलिंग के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। शो का शूटिंग कोविड कर्फ्यू में ढील के बाद मुंबई में होगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

वी.ओ – दुग बाजार निवासी प्रियांशु बेकरी का कारोबार करते हैं। उनके पिता की सब्जी की दुकान है, जबकि माता गृहणी हैं। परिवार में उनकी एक छोटी बहन भी है। बचपन से ही प्रियांशु को अभिनय करने का शौक था। स्कूल, कॉलेज में होने वाले शो में वह भागीदारी करते थे। वह अपने रोजगार के साथ-साथ अभिनय में निखार लाने के लिए लगातार अभ्यास कर रहे थे। अपने इसी शौक को पूरा करने के लिए उन्होंने एंड टीवी के रियलिटी शो इंडियाज टेलेंट फाइट सीजन दो के ऑनलाइन ऑडिशन में भागीदारी की। 19 मई को उन्हें शो के दूसरे राउंड के लिए चयनित होने का मैसेज मिला है। उनका चयन होने से परिवार और नगर के लोगों ने खुशी जताई है। प्रियांशु ने बताया ‌कि शो की शूटिंग कोरोना में कमी आने के बाद जुुलाई महीने में होने की उम्मीद है। कहा कि वह शो में अपने अभिनय और मॉडलिंग स्किल से निर्णायकों का दिल जीतने का भरपूर प्रयास करेंगे

मोहीऊद्दीन अहमद तिवाड़ी, बागेश्वर( उत्तराखण्ड)

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights