मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

नोएडा में 3.90 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

September 14, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नोएडा। पुलिस की क्राइम ब्रांच और सेक्टर 58 थाने की संयुक्त कार्रवाई में 3.90 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें मास्टरमाइंड मन्नू भोला भी शामिल है, जिसके ऊपर 25,000 रुपये का इनाम था। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए नोएडा विकास प्राधिकरण की FD (फिक्स्ड डिपॉजिट) के नाम पर 3.90 करोड़ रुपये का स्थानांतरण किया। पुलिस ने आरोपियों को दिल्ली के कबीर पैलेस होटल से हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 7 फर्जी मोहरें, 5 आधार कार्ड, 14 डेबिट/क्रेडिट कार्ड, 2 पैन कार्ड और अन्य फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए। इस बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब नोएडा विकास प्राधिकरण के बैंक खातों में जमा राशि का इस्तेमाल कर फर्जी FD बनाई गई। 200 करोड़ रुपये की FD बनाने की प्रक्रिया के दौरान बैंक ऑफ इंडिया से संपर्क किया गया, लेकिन असली दस्तावेजों की जगह फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल हुआ। 30 जून 2023 को इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 3.90 करोड़ रुपये का ट्रांसफर कर लिया गया। पुलिस ने मामले में पूर्व में भी कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें अब्दुल खादर और अन्य शामिल थे। अब इस धोखाधड़ी के मास्टरमाइंड मन्नू भोला और त्रिदिब दास को भी पुलिस ने धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपी मन्नू भोला ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर नोएडा विकास प्राधिकरण की 200 करोड़ रुपये की फर्जी FD बनाई। इसके जरिए 3.90 करोड़ रुपये तीन अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किए गए थे। इस पूरे ऑपरेशन से मन्नू भोला को 50 लाख रुपये मिले थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज, आधार कार्ड, पैन कार्ड, और मोहरें बरामद की हैं, जिनका इस्तेमाल धोखाधड़ी के लिए किया गया था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

नोएडा से क्राइम रिपोर्टर सद्दाम हुसैन की रिपोर्ट

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights