मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

समलैंगिक संबंध बनाए जाने से नाराज होकर की थी युवक की हत्या

September 14, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। समलैंगिक संबंध बनाए जाने से नाराज होकर एक युवक ने गांव के ही रहने वाले दूसरे युवक की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मुठभेड़ के बाद हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार व अन्य सामान बरामद हुआ है।
मीरगंज थाना क्षेत्र की शिवपुरी कॉलोनी निवासी शिवम उर्फ कन्हैया पुत्र रामबाबू की हत्या के आरोप में पुलिस ने आज गांव के ही रहने वाले इरशाद खान पुत्र दिलशाद खान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया पूछताछ के दौरान इरशाद ने बताया कि कुछ समय पहले शिवम ने उसके साथ समलैंगिक संबंध बनाए थे जिससे वह काफी नाराज था और शिवम से बदला लेना चाहता था इसी के चलते उसने 11 सितंबर को शिवम को शराब पिलाने के बहाने अफसर खान के आम के खेत में बुलाया था

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जहां पर उसने शिवम की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी और लाश को रेलवे क्रॉसिंग के पास छोड़कर फरार हो गया सुबह होने पर उसकी लाश रेलवे क्रॉसिंग के पास पाई गई और पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश शुरू कर दी इसी दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल फोन की सीडीआर के माध्यम से इरशाद खा पुत्र दिलशाद खा की पहचान कर ली और आज उसे नौसना मार्ग पर गिरफ्तार करने की कोशिश की लेकिन पुलिस को देखकर इरशाद ने फायरिंग कर दी जिससे उप निरीक्षक राम तोमर घायल हो गए पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से इरशाद भी घायल हो गया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद हत्या के समय पहने गए कपड़े, मुठभेड़ में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस, खोखा, मृतक का मोबाइल फोन, आधार कार्ड बरामद करते हुए घायल हत्या के आरोपी इरशाद को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights