मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दबंगों ने नष्ट कर दी फसल, कर दिया फसल नासक दवाई का छिड़काव

September 8, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। ग्राम लक्ष्मीपुर तहसील बिसौली जनपद बदायूं के रहने वाले दो सगे भाइयों ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की है कि उनकी तहसील व थाना आंवला के गांव महमूदपुर स्थित खेती की जमीन में उगाई गई उड़द की फसल को महमूदपुर निवासी दो लोगों ने फसल नाशक दवाई का छिड़काव कर नष्ट कर दिया। बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत स्थानीय थाने पर पहुंचकर की मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी ऑफिस पहुंचे कल्यान दास और रामपाल पुत्र स्व नेमचन्द निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर तहसील बिसौली जनपद बदायूं ने बताया कि उनका खेत गाटा संख्या 372 महमूदपुर के रकबे में है।जिसको उन्होंने महमूदपुर निवासी महेश पाल व प्रेमपाल पुत्र रामचरन को बटाई पर दे रखा है ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बताया कि महमूदपुर के ही रहने वाले मिहीलाल पुत्र हरप्रसाद कश्यप व मुरारी पुत्र लटूरी पाल से आवारा पशुओं को लेकर प्रेमपाल की कहा सुनी हो गई, इसके बाद मिहीलाल लाल और मुरारी लाल गाली गलौज देते हुए चले गए और भविष्य में खेत को नष्ट करने की धमकी दी। बीती 1 सितंबर को रात्रि 1 बजे जब महेश पाल एवं प्रेमपाल आवारा पशुओं से खेत की रखवाली कर रहे थे , तभी मिहीलाल और मुरारी लाल आ गए और उनके खेत में उड़द की फसल पर स्प्रे करने लगे। स्प्रे करते देखा जब मना किया तो नाजायज असलाह के दम पर दौड़ा दिया और खेत में फसल नाशक दवाई का स्प्रे कर दिया, जिसके बाद उड़द की फसल पूरी बर्बाद हो गई। इसमें उनका लगभग ढाई लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इसकी शिकायत जब थाना आंवला पहुंचकर की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज पीड़ितों ने इसकी शिकायत एसएसपी ऑफिस पहुंचकर की है और न्याय की गुहार लगाई है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights