गाजियाबाद। सोशल मीडिया पर एक मैसेज और एक खबर वायरल हो रही है। इसमें लिखा है कि लोनी के टोली मोहल्ला इलाके में हड्डियों की कटिंग करके आर्टिफिशियल सामान बनाने का काम होता है। वीडियो में दर्शाया गया है कि हड्डियों की मशीनों द्वारा निकासी करके ओम और गणेश भगवान की मूर्ति बनाई जा रही हैं। मैसेज वायरल होने के बाद प्रशासन की टीम ने लोनी के टोली मोहल्ला और अशोक विहार इलाके में तीन हड्डियों के कारखाने पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान प्रशासन को भगवान की मूर्ति बने आर्टिफिशियल सामान नहीं मिला। प्रशासन ने कारखाने में पड़ी भारी मात्रा में हड्डियों को जब्त किया। पुलिस अभी कुछ लोगों को हिरासत में लेकर इस मामले में और पूछताछ कर रही है।