विधवा के घर में लाखों की चोरी, चोर लाखों के जेवर नगद रुपये लेकर हुए फरार

WhatsApp-Image-2024-08-31-at-17.38.56
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के कस्बे में एक विधवा के मकान को चोरों ने बनाया निशाना, चोर विधवा के घर से 1 लाख 25 हजार रुपए नकद और करीब 2 लाख से अधिक कीमत के सोने चांदी के जेवरात खाना बनाने का बड़ा गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गए। पीड़ित महिला के बच्चों ने डायल 112 को फोन कर घर में चोरी होने की जानकारी दी। उसके बाद डायल 112 और चौकी से दो कांस्टेबल पीड़िता महिला के घर पहुंचे। ‌और पीड़ित महिला और उसके बच्चों को हड़का कर चोरी न होने की बात कही तो पीड़ित महिला के परिजनों ने नाराजगी व्यक्त की। पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मिली कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला नई बस्ती वार्ड नंबर 11 निवासी विधवा ओमवती ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बुधवार 28 अगस्त को अपने दो बेटों राजेश, राजकुमार और लड़की नीलम को लेकर पूरे परिवार के साथ अपने घर में ताला लगाकर अपनी बहिन के यहां बरेली जोगी नवादा दावत में गई थी। उसके बाद शुक्रवार को 30 अगस्त अपने घर वापस लौटी तो घर के बाहर में मेन गेट पर लगा ताला लगा था। ताला खोल कर जब वह अंदर गई तो घर के अंदर के कमरों के ताले टूटे हुए थे। दोनो कमरों का समान बिखरा पड़ा हुआ था। और बताया कि बक्से में दुकानदारी के करीब सवा लाख रूपये नगद और करीब दो लाख से अधिक कीमत के सोने चांदी के जेवरात रखे थे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जो (गायब) चोरी हो गए। यह देख (सभी भौचक रह गए) सभी के होश उड़ गए। चोरों ने खाना बनाने वाला बड़ा गैस सिलेंडर भी नहीं छोड़ा उसे भी अपने साथ ले गए। ‌जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि दरअसल मेन गेट की दीवार छोटी है। इसी कारण चोर दीवार कूदकर मकान के अंदर घुस गए थे। और सोने चांदी के जेवरात और नगद रुपए लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस चोरों को तलाश करने के बजाय परिजनों को ही हड़का रहे थे। हालांकि पीड़िता ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है। जिस पर पुलिस जांच कर रही है। पीड़ित महिला के बच्चों ने बताया कि हम तीनों भाई बाजार में फेनी, पेठा मिठाई बेचने का काम करते हैं। इस बार रक्षाबंधन पर गई दुकान लगाई थी। उसकी बिक्री दुकानदारी के सवा लाख रुपए और छोटी बहन की शादी की तैयारी करने के लिए सोने चांदी के जेवरात और नई साड़ियां और कपड़े खरीद कर बक्से में रखे थे। जिसे चोर चुरा ले गए। चोरों ने खाना बनाने वाला बड़ा गैस सिलेंडर भी नहीं छोड़ा उसे भी अपने साथ ले गए।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights