मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 23 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
सुर्खियाँ
Delhi

कोविशील्ड की दूसरी डोज का अपॉइंटमेंट अब मिलेगा 84 दिनों के बाद

May 16, 2021By sharad kumar0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली।  अब कोविशील्ड वैक्सीन के लिए 12 सप्ताह बाद का ही अपॉइंटमेंट मिलेगा. केंद्र ने रविवार को कहा कि कोविशील्ड की दूसरी डोज के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट 84 दिनों के बाद ही दिया जाएगा. इसके साथ ही सरकार ने कहा कि जिनलोगों ने कोविशील्ड की दूसरी खुराक के लिए पहले से अपना अपॉइंटमेंट बुक कराया हुआ है, उस पर इसका कोई असर नहीं होगा. हालांकि, वैसे लोग जो पहले से तय अपॉइंटमेंट में बदलाव कर उसे 84 दिनों के बाद करना चाहते हैं, वे ऐसा कर सकते हैं.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पिछले कुछ महीनों में दूसरी बार ऐसा हुआ है जब कोविशील्ड टीके की दो डोज के बीच का समयांतर बढ़ाया गया है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मार्च में राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से कहा था कि वह दो डोज के बीच समयांतर को 28 दिनों से बढ़ाकर 6 से 8 सप्ताह तक कर दें.

गौरतलब है कि भारत सरकार ने एक सरकारी पैनल की सलाह पर कोविशील्ड टीके की दो डोज लगवाने के बीच के समय को 6-8 सप्ताह से बढ़ाकर 12-16 सप्ताह करने का फैसला लिया है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीते 13 मई को इस आशय की घोषणा करते हुए कहा था कि यह ‘विज्ञान आधारित फैसला है’ और इस विश्वास के साथ लिया गया है कि इससे कोई अतिरिक्त खतरा नहीं होगा.

हालांकि मंत्रालय ने कहा था, ‘लेकिन नेशनल टेक्नीकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्युनाइजेशन (एनटीएजीआई) (टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह) ने कोवैक्सीन के दो डोज के समयांतर (पहला और दूसरा डोज लगने के बीच का समय) में बदलाव का कोई सुझाव नहीं दिया है.’ मंत्रालय ने कहा था, ‘वास्तविक समय के साक्ष्यों, विशेष रूप से ब्रिटेन से प्राप्त, के आधार पर कोविड-19 कार्य समूह कोविशील्ड टीके के दो डोज के बीच समयांतर को बढ़ाकर 12 से 16 सप्ताह करने पर राजी हो गया है. कोवैक्सीन के दो डोज के बीच समयांतर में बदलाव की कोई सिफारिश नहीं की गई है.’

इससे पहले, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा उत्पादित कोविशील्ड के दो डोज के बीच समयांतर फिलहाल 6 से 8 सप्ताह का था. हैदराबाद स्थित कंपनी भारत बायोटेक द्वारा देश में विकसित कोवैक्सीन और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के टीके कोविशील्ड का उत्पादन पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है और देश में टीकाकरण में दोनों का उपयोग हो रहा है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights