रामगिरी के खिलाफ जिला एवं महानगर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने भरी हुंकार

WhatsApp-Image-2024-08-27-at-19.03.29
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। मुस्लिम पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के खिलाफ अमर यादव टिप्पणी करने वाले महाराष्ट्र के कोल्हापुर निवासी रामगिरी महाराज के खिलाफ मंगलवार को जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष शहजाद अली के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया और रामगिरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव आसिफ अली ने कहा कि रामगिरी महाराज ने हमारे पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी की है , ऐसे गुस्ताख के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही होना नितांत आवश्यक है। हमारा देश पूरी दुनिया में धर्म निरपेक्षता के लिए हिंदू मुस्लिम भाईचारे के लिए जाना जाता है मगर रामगिरी महाराज जैसे लोग देश के भाईचारे को खतरा पैदा करना चाहते हैं। मुसलमान सब कुछ बर्दास्त कर सकता है परंतु अपने हुजूर की शान में गुस्ताखी बर्दास्त नहीं कर सकता। उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट पहुंचकर देते हुए रामगिरी महाराज पर मुकदमा कायम कर जेल भेजने की मांग की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष शहजाद अली, प्रदेश सचिव आसिफ अली, शाहजीन मलिक, जिला हसनैन अंसारी , महताब आलम, मुराद हुसैन ,इलियास खान ,अरशद खान ,अजहरुद्दीन, साकिब रजा , सुनील गुप्ता, दीपक गुप्ता, शारिक़,गौरव आदि लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights