मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सिपाही से बोला युवक- वर्दी उतार दो… तो दो मिनट में भूत बना दूंगा

August 25, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। के फरीदपुर में टोल प्लाजा पर डायल 112 के सिपाहियों की किसी बात को लेकर एक युवक से कहासुनी हो गई। युवक के हौसले इतने बुलंद थे कि उसने पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर दी। उसने एक सिपाही को धमकी भी दी। कहा कि वर्दी उतार दो तो दो मिनट में भूत उतार दूंगा। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  जानकारी के मुताबिक शनिवार रात टोल प्लाजा पर रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर होने की सूचना पर पीआरवी के सिपाही पहुंचे थे। पुलिसकर्मियों ने ट्रक और बस चालक से थाने चलने के लिए कहा। इस पर ट्रक चालक ने कार्रवाई करने से मना कर दिया। वहीं रोडवेज बस चालक ने ट्रक चालक से आपसी समझौता कर लिया और उसे नुकसान के 1500 रुपये दे दिए।  इसी दौरान टोल प्लाजा पर खड़े एक युवक से पुलिसकर्मियों की कहासुनी हो गई। युवक के हौसले इतने बुलंद थे कि उसने पुलिसकर्मियों से गालीगलौज कर दी। उसने एक सिपाही से कहा कि वर्दी उतार दो अभी दो मिनट में भूत बना दूंगा। इस तरह की धमकी सुन यूपी पुलिस के सिपाही भी दंग रह गए। काफी देर तक वहां हंगामा होता रहा। बाद में युवक बेखौफ होकर वहां से चला गया।  पुलिस से अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फरीदपुर थाने के इंस्पेक्टर क्राइम संतोष सिंह को संबंध में जब जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों ने युवक के खिलाफ तहरीर देने से मना कर दिया। वहीं सिपाहियों ने यहां तक कह दिया कि उनके साथ इस तरह की घटनाएं आए दिन होती रहती है। इसलिए वह कार्रवाई नहीं कराएंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights