कांग्रेस ने उझानी नगर पालिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया,ज्ञापन सौंपा

WhatsApp-Image-2024-08-24-at-20.04.35-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी । नगर स्थित अम्बेडकर पार्क में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह व नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण पराशर के सयुक्त नेतृत्व में नगर पालिका में कार्यरत कर्मचारियों के पीएफ कटौती व नगर पालिका द्वारा नगर में साफ सफाई न होने के सम्बंध में नगर पालिका के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्यवक्ता के रूप में प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप रहे धरना प्रदर्शन करने के उपरांत कांग्रेसियों ने नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौपा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि जिस तरह नगर पालिका नगर वासियों के साथ सौतेला व्यवहार करते हुए अनदेखा करने का कार्य करते हुए नगर में साफ सफाई नही करवा रही उससे साफ जाहिर है

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कि नगर पालिका के अधिकारी नगर वासियों को गंदगी में रखना चाहती है एवं पीएफ में कटौती से कर्मचारियों का मनोबल तोड़ने का कार्य कर रही है पीएफ कटौती से नगर पालिका में भ्र्ष्टाचार होने की भी संभावना है इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव जितेंद्र कश्यप ने मांग करते हुए कहा कि नगर के जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए अन्यथा कांग्रेसजन सड़क पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे । इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद ने भी विचार व्यक्त किये इस अवसर पर मुजाहिद, डॉक्टर खलील, इख्लास हुसैन, वीरेश तोमर, मोरपाल प्रजापति, अकील अहमद, मुनेंद्र कन्नौजिया आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights