मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

महिला ने लाइनमैन पर लगाया अश्लीता और गाली देने का आरोप

August 23, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना इज्जतनगर की रहने वाली महिला ने एसएसपी को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मेरा मेरे पति से खर्चे को लेकर मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है, पति मेरे साथ नहीं रहते हैं जो इस वक्त पता नहीं कहां है। महिला की गली में एक बिजली लाईनमैन आता है, जिसने बिजली मीटर का बिल अधिक होने की बात कही, तब पीड़िता ने कई बार उससे बिल की मांग की, परन्तु उसने बिल नहीं दिया, जब पीड़िता ने आरोपी से पूछा कि कोई ऐसा रास्ता है कि, मीटर मेरे नाम हो जाये, जिससे कि मैं हर माह बिल जमा कर सकूं, तब आरोपी ने पीड़िता से बिजली न कटने का आश्वासन देते हुए कहा कि मैं अधिकारियों के साथ अच्छा नाता रखता हूँ, आप परेशान मत होए, कोई रास्ता निकालता हूं, आरोपी ने मोबाईल नंबर लेने के बाद पीड़िता के मोबाईल पर लगातार अश्लील मैसेज भेजकर डिलीट करता रहा, जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो, फोन पर गाली गलौज करने लगा, और निपटने धमकी दी। आरोपी द्वारा एक अति अभद्र एवं अश्लील मैसेज अभी भी मेरे मोबाईल में सुरक्षित है, आरोपी ने मेरे ससुराल वालो सास माधुरी देवी एवं पड़ौसी जेठ संजय शर्मा सहित अन्य ससुराल वालों से साठ गांठ कर 22 अगस्त 2024 को मेरी घर की बिजली काट दी है, तब परेशान होकर मेरी 12 वर्षीय पुत्री ने 112 पर कॉल की, मौके पर पहुंचे 112 के पुलिस के साथ भी आरोपी ने फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया, तब 112 ने पीड़िता को थाने भेज दिया, थाना-इज्जतनगर के दरोगा दुष्यन्त कुमार को लिखित तहरीर दी तब दरोगा दुष्यन्त कुमार ने आरोपी को फोन किया तो, उनके साथ भी आरोपी ने अभद्र व्यवहार करते हुए धमकियां दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights