भाजपा जैसा देवतुल्य कार्यकर्ता किसी भी दल के पास नहीं : राजीव कुमार गुप्ता

WhatsApp-Image-2024-08-23-at-17.01.23
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भाजपा कार्यालय बदायूँ पर आगामी सदस्यता अभियान को लेकर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ पं० दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व वंदे मातरम गीत के साथ किया गया और समापन राष्ट्रगान के बाद हुआ। कार्यशाला को मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा व जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सम्बोधित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा ने कहा भाजपा ने संगठन का महापर्व सदस्य अभियान की शुरुआत की है जो 01 सितंबर से प्रारम्भ होकर 10 नवम्बर तक चलेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इसमें प्राथमिक सदस्य और सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। सबसे अधिक सदस्यों वाला राजनैतिक दल भाजपा है इसलिए भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। सदस्यता अभियान में घर-घर जनसंपर्क करके जन-जन को पार्टी से जोड़ना है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए सबसे पहले राष्ट्र है फिर पार्टी फिर स्वयं है। भाजपा के कार्यकर्ता के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है इसलिए भाजपा जैसा देवतुल्य कार्यकर्ता किसी भी दल के पास नहीं है। हमारे कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में एक-एक व्यक्ति के पास जाकर उसको पार्टी से और अपने विचार से जोड़ेंगे। विकसित राष्ट्र और विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए एक-एक व्यक्ति हमारे लिए महत्वपूर्ण है। जिला प्रवक्ता शैलेंद्र मोहन शर्मा ने पीपीटी के माध्यम से सदस्यता अभियान की प्रक्रिया को बारीकी से समझाया। संचालन जिला महामंत्री/जिला संयोजक सदस्यता अभियान सुधीर श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री डीपी भारती, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना, हरिओम पाराशरी, एमपी सिंह राजपूत, संदीप चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights