मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पुराने रोडवेज के पास होटल में युवती की हत्या, रेप की आशंका

August 20, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । थाना कोतवाली क्षेत्र में 28 साल की युवती की हत्या कर दी गई। युवती का शव होटल के कमरे में मिला है। जब होटल से बदबू आने लगी तो कर्मचारियों ने दूसरी चाबी से गेट खोलकर देखा। अंदर डेड बॉडी पड़ी थी। घटना कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज के पास होटल प्रीत पैलेस की है। होटल मालिक करनप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया- 18 अगस्त को मोहम्मद आलम की आईडी पर कमरा लिया गया था, जिसमें युवक के साथ यह युवती भी पहुंची थी। सूचना पर एसपी सिटी राहुल भाटी, सीओ प्रथम और इंस्पेक्टर कोतवाली भी मौके पर पहुंचे। यह होटल रोडवेज बस अड्‌डे के पास है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जिस मोहम्मद आलम के नाम पर कमरा लिया गया था, पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। यह युवक बरेली का ही रहने वाला है। युवक युवती को लेकर पहुंचा, जहां उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आधार कार्ड छोड़कर बिना बताए ही होटल से निकल गया। लड़की की पहचान के प्रयास में पुलिस जुटी है। होटल में लड़की की आईडी जमा नहीं थी। ऐसे में कर्मचारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। यह भी आशंका है कि होटल में रेप के बाद आरोपी ने लड़की की हत्या की हो। इसके बाद फरार हो गया। पुलिस और फोंरेसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिसमें कर्मचारियों ने बताया कि आलम ने अपना आधार कार्ड यहां जमा कराया था, लेकिन युवती की कोई आईडी व पहचान पत्र जमा नहीं था। कर्मचारियों ने बताया कि सोमवार को आलम होटल से निकलता हुआ दिखाई दिया, इससे लगा कि वह आ जायेगा। क्योंकि होटल में युवती तो है ही। आज जब होटल के कमरे से दुर्गंध आने लगी तो कर्मचारियों को सूचना दी। युवती का शव बेड पर पड़ा था, युवती सलवार कुर्ता पहने हुई थी बुरका अलग पड़ा हुआ था कपड़े भी अस्त व्यस्त मिले हैं।चेहरे पर खून के काफी निशान मिले शरीर पर कई जगह चाकू के गोदने के निशान थे । एसपी सिटी का बयान एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है। शव 10 से 12 घंटे पुराना लग रहा है। पहचान के प्रयास में पुलिस लगी है। जिस आईडी पर कमरा लिया गया था, उसी पर हत्या का संदेह है। जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गईं हैं। शव का पोस्टमार्टम् कराया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जायेगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights