फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने ईंट चोरी करने बाले दो चोरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

WhatsApp-Image-2024-08-19-at-18.49.45
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने दो शातिर चोरों को चोरी में प्रयुक्त ट्रैक्टर ट्राली व एक चाकू नाजायज व 1700 रुपये नकद के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी धनन्जय कुमार पांडेय ने बताया पंजीकृत चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए घटना मे शामिल चोरों को चोरी में प्रयुक्त ट्रैक्टर ट्राली व एक चाकू, चोरी की ईटो को बेचकर कमाये गये 1700 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया गया है। 15 अगस्त को लालाराम पुत्र रामभरोसे लाल निवासी मोहल्ला सुभाषनगर कालोनी टनकपुर रोड थाना कोतवाली पीलीभीत ने लिखित तहरीर देकर बताया की ग्राम टियूलिया निकट हाईवे स्थित प्लॉट से अज्ञात चोर रात्रि में ट्रैक्टर ट्राली से प्लॉट में पडी ईटे चोरी करके ले गये है। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना की जा रही थी। विवेचना के क्रम में मुखबिर की सूचना पर मुकदमा शामिल फरमाइश पुत्र मो जान निवासी ग्राम निजामपुर थाना एचोडा कम्बोज जिला सम्भल व बिलाल पुत्र चाँद खाँ निवासी ग्राम कमालपुर जैद थाना डिडौली जनपद अमरोहा को टियूलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। जबकि घटना मे शामिल दो अन्य लोग फरार है। फरमाइश के कब्जे से एक नाजायज चाकू व चोरी की गयी ईटो के बेचने से प्राप्त 900 रुपये तथा बिलाल से 800 रुपये नगद बरामद हुए तथा चोरी में प्रयुक्त ट्रैक्टर ट्राली भी बरामद की गयी है। जिसमें बरामदगी के आधार पर मुकदमा में आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी कर दो लोगो को मुकदमें में बांछित किया है। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।दोनों बांछित आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights