फतेहगंज पश्चिमी में युवक की हत्या, ऑनर किलिंग की आशंका

WhatsApp-Image-2024-08-17-at-18.00.09
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। बरेली के शीशगढ़ कस्बा निवासी 25 वर्षीय सूरज का दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 2 महीने पहले वह उसे अपने साथ ले गया। इसके बाद नहीं लौटा। शनिवार को उसका शव फतेहगंज पश्चिमी इलाके में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक के परिवार वालों ने ऑनर किलिंग की आशंका जताई है। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसका शव गांव भिटौली नगला के समीप पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। उसकी पहचान शीशगढ़ कस्बा निवासी सूरज के रूप में हुई है। वह दो महीने पहले दूसरे समुदाय की युवती को अपने साथ ले गया था। युवक के परिजनों ने युवती के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शीशगढ़ कस्बा के मोहल्ला गढ़ी निवासी सूरज उत्तराखंड के रूद्रपुर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। उसके भाई अनमोल ने बताया कि सूरज का दूसरे समुदाय की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उसे अपने साथ ले गया था। दोनों काफी दिनों से रूद्रपुर में ही रह रहे थे। लड़की के परिजनों ने शीशगढ़ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। अनमोल ने बताया कि सूरज जब से उस लड़की को लेकर गया, तब से वापस नहीं आया। गले में कसा था रस्सी का फंदा ग्रामीणों ने शनिवार सुबह गांव भिटौली नगला के समीप पेड़ पर फंदे से उसका शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। सूचना पर उसके परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त की। उसके गले में रस्सी का फंदा कसा था। जांच के लिए फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया। वहीं मृतक के परिजनों ने लड़की पक्ष पर हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजने के साथ जांच शुरू कर दी है। सीओ हाईवे नितिन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। युवक के परिवार की तहरीऱ के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights