6 महिलाओं की हत्या करने बाला साइको किलर गिरफ्तार

WhatsApp-Image-2024-08-09-at-19.48.11
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। सगी मां के रहते पिता द्वारा दूसरा विवाह कर लिए जाने के बाद सौतेली मां के व्यवहार से परेशान होकर साइको किलर बने नवाबगंज थाने के गांव बाकरगंज निवासी 35 वर्षीय कुलदीप कुमार पुत्र बाबूराम को पुलिस ने शाही थाना क्षेत्र के गांव भुजिया माइनर से भुजिया जागीर जाने वाले मार्ग पर मठिया के किनारे से मुखबिर की सूचना के बाद गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान कुलदीप ने बताया कि वह मूल रूप से नवाबगंज के गांव बाकरगंज का रहने वाला है लेकिन उसकी रिश्तेदारी शाही और शीशगढ़ थाना क्षेत्र में है वह अक्सर अपने रिश्तेदारों के घर आता था और इन्हीं थाना क्षेत्रो में महिलाओं की हत्या करता था साइको किलर बनने के बारे में कुलदीप ने बताया कि उसने जून 2023 से जुलाई 2024 तक आधा दर्जन से अधिक महिलाओं की हत्या की जिसका कारण बताते हुए उसने कहा कि उसकी पहली मां के रहते हुए पिता बाबूराम ने दूसरा विवाह कर लिया इसके बाद से ही पिता उसकी सगी मां के साथ मारपीट करते थे और माता-पिता की मौत के बाद सौतेली मां उसके साथ भी बुरी तरह मारपीट करती थी और गला दबाकर मारने की कोशिश करती थी जिसके चलते उसका नजरिया महिलाओं के प्रति खराब हो गया उसने सभी महिलाओं की गला दबा कर ही हत्या कर दी वह बिना किसी वाहन के ऑटो का प्रयोग आने जाने के लिए करता था और अधिकतर समय पैदल घूमता था उसे शाही और शीशगढ़ थाना क्षेत्र के रास्तों के बारे में पूरी जानकारी थी वह महिलाओं को अकेला देखकर उनसे काफी देर तक बातचीत करता था और मौका देखते ही उन महिलाओं की गला दबाकर हत्या करने के बाद फरार हो जाता था वह किसी भी प्रकार के मोबाइल फोन या वाहन आदि का प्रयोग नहीं करता था जिसके चलते पुलिस को उसे गिरफ्तार करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और एक दायरा बनाकर उसे गिरफ्तार करने के लिए लगभग दो दर्जन से अधिक टीमों का गठन किया गया 22 टीम ने इलाके में लगे 1500 सीसीटीवी का सर्विलांस आदि की मदद से उसे तलाशने की कोशिश की और उसे आज गिरफ्तार कर लिया इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने वही तरीका बताया जिस तरीके से उसने महिलाओं की हत्या की थी वही उसकी पत्नी ने भी पुलिस को बताया कि कुलदीप उससे झगड़ा करने के दौरान उसकी गला दबाने की कोशिश करता है कुलदीप ने सन 2014 में एक बंगाली महिला से विवाह किया था जिससे वह झगड़ा करता है उसने अधिकतर अधेड़ महिलाओं को ही अपना शिकार बनाया आज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और जेल भेजा याद हो की लगभग एक साल के अंदर ही शाही और शीशगढ़ थाना में क्षेत्र में 11 महिलाओं की हत्या गला दवा कर की गई और पुलिस हत्या आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर कामयाब रही ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights