मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

20 हजार की रिश्वत लेते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अफसर गिरफ्तार

August 5, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । हॉस्पिटल की एनओसी के नाम पर 20 हजार रिश्वत लेते क्षेत्रीय कार्यालय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संप्रति वैज्ञानिक सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। थाना इज्जतनगर में एंटी करप्शन ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी थाना पुलिस के लाकअप में है। उसे जेल भेजा जा रहा है। किला में कल्लू मियां का तकिया 127 हुसैनबाग के रहने वाले शाहिद हुसैन ने हास्पिटल के लिये अनापत्ति प्रमाण पत्र एनओसी जारी करने के लिये क्षेत्रीय कार्यालय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आफिस में आवेदन किया था। एनओसी जारी करने के बदले प्रदूषण विभाग के संप्रति वैज्ञानिक सहायक विपिन कर्णपाल ने बीस हजार की रिश्चत मांगी। इसकी शिकायत शाहिद ने एंटी करप्शन के सीओ यशपाल सिंह से की। इसके बाद रिश्वतखोर को पकड़ने के लिये पूरा जाल बिछाया गया। सोमवार को ट्रैप टीम प्रभारी इंस्पेक्टर काशीनाथ उपाध्याय ने टीम के साथ विपिन कर्णपाल सम्प्रति वैज्ञानिक सहायक क्षेत्रीय कार्यालय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को 20 हजार रिश्वत लेते उनके आफिस से ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विपिन कर्णपाल पुत्र केशवदत्त कर्णपाल निवासी मकान नंबर आठ एकता नगर थाना प्रेमनगर का रहने वाला है। इज्जतनगर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। सीओ एंटी करप्शन यशपाल सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस के तहत कार्रवाई की जा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights