मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 25.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

रुपए दुगना करने का लालच देकर किया करोड़ों का गबन

August 1, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । केपीएस हाउस नाम की कंपनी के एजेंटों एवं निवेशकों ने आज एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की है और कहा है कि उनके माध्यम से लोगों के विभिन्न योजनाओं के तहत कंपनी में रुपए जमा किए गए हैं ,परंतु समय अवधि पूरी होने के बाद भी उनको कंपनी रुपए नहीं दे रही है कंपनी ने करोड़ों रुपए का घोटाला कर दिया है।
एसएसपी ऑफिस पहुंचे लोग एजेंट और निवेशकों ने बताया कि कई योजनाओं के तहत केपीएस हाउस जिसका संचालन संजीव कुमार मौर्य उर्फ संजू, विकास कुमार मौर्य उर्फ सोनू पुत्रगण कीर्तिराम मौर्य, प्रीति मौर्य पत्नी संजीव कुमार मौर्य. कोरस पुत्र संजीव कुमार मौर्य निवासी ,कटरा चाँद खाँ, पुराना शहर, थाना बारादरी बरेली किया जा रहा था। बताया कि विभिन्न योजनाओं के तहत लोगों ने करोड़ों रुपया इस कंपनी में लगाया और समय अवधि पूर्ण होने के बाद भी उनका रूपया उनको नहीं दिया गया लगातार उनका टालमटोल किया जा रहा था अब रुपया मांगने पर उन्हें धमका कर भगाया जा रहा है वहीं कंपनी के एजेंट को निवेशको द्वारा लगातार धमकी दी जा रही है जिससे एजेंट भी परेशान है। एजेंट और निवेशकों ने आज एसपी ऑफिस पहुंचकर कंपनी के संचालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। निवेशकों का यह भी कहना है कि जो संचालक है उनकी पहुंच मौजूदा सरकार में है इसके चलते वह इतने बड़े रुपयों का गबन कर रहे हैं और किसी को कोई रुपया वापस नहीं दे रहे हैं ,और ऐलानियां रुपए वापस न करने की धमकी भी दे रहे हैं। शिकायत करने बालो में लोकेश चंद , आशा सिंह , सावित्री देवी , सोमवती, कुसुम देवी, सुनीता , गीता ,रेनू, रेखा सक्सेना , नीतू मौर्य , राखी मौर्य , सरोज देवी , सुनील यादव , अनिता , ओमवती , प्रमोद मौर्य , मुकेश मौर्य , राजकुमारी मौर्य , क्रांति , पिंकी , सुषमा मौर्य , सोनम , विशाल मौर्य , रूपा , यशोदा देवी , अजय कुमार मौर्य , देवेश मौर्य , दीपक मौर्य , डोरीलाल , वेदराम , सत्यप्रकाश , राजेश , राधेश्याम , सुरेश कुमार मौर्य , मुन्नी देवी , छोटेलाल आदि मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights