जिला पंचायत सदस्य के भाई ने मारी बुजुर्ग महिला को गोली
बरेली। एक महिला को जिला पंचायत सदस्य के भाई ने गोली मार दी। जिससे महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। घटना से क्षेत्र में हडक़ंम मच गया। मौकेपर पहुुंची पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य को हिरासत में ले लिया है। महिला का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत नाजूक बताई जा रही है। थाना सुभाषनगर के कालोनी विश्वनाथ पुरम में नत्थू लाल गोस्वामी की पत्नी ६५ वर्षीय कमला देवी रहती हैं। विश्वनाथ पुरम में ही उनके भतीेजे विनीत की उनके घर के पास मोबाइल की दुकान है। जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र श्रीवास्तव भी वहीं रहते हैं। महिला के बेटे ने बताया कि उनके ममेरे भाई के जिला पंचायत सदस्य सत्येंद्र श्रीवास्वत के भाई अक्षय श्रीवास्तव पर दो सौ रुपये आ रहे थे। जिसे आज विनीत ने उससे मांग लिए। इस दौरान दोनों का झगड़ा हो गया। कमला देवी झगड़ा होता देख बीच बचाव करने पहुंच गईं। इस दौरान अक्षय ने अपने रिवाल्वर से उनके गोली मार दी। गोली उनके मुंह व दातों को फाड़ती हुई फस गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। गोली चलने से हडंकम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य सत्येंद्र श्रीवास्वत को हिरासत में ले लिया हेै। आरोपी अक्षय मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने उपचार के लिए महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत नाजूक बताई जा रही है। मुंह में फंसी गोली पुलिस ने की बरामद जब अक्षय ने कमला देवी को गोली मारी थी तो वह बिल्कुल उनके सामने खड़ीं थी। जिस कारण गोली उनके जबड़े व दातों को तोड़ते हुए उनके मुंह में घुस गई। पुलिस ने रिवाल्व की गोली को बरामद कर लिया हेै। क्षेत्र में फैला रखी है आरोपी ने दहशत जिला पंचायत सदस्य सत्येंद्र श्रीवास्तव का भाई अक्षय का क्षेत्र में दहशत है। वह आए दिन लोगों को धमकाता रहता है। विनीत के रुपये मांगने पर वह उसे भी धमका रहा था। लेकिन कमला देवी ने बहा पहुंच कर उसको डाटना शुरू कर दिया। जिस कारण उसने कमला देवी पर फायर झोंक दिया।













































































