हिंदू लड़की को भगा ले गया दूसरे समुदाय का युवक

WhatsApp-Image-2024-07-10-at-17.05.23
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बरेली में लव जिहाद के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब क्योलडिया क्षेत्र में लव जिहाद का नया मामला सामने आया है। जहां से एक हिंदू नाबालिक लड़की को मुस्लिम युवक इस्लाम बहला फुसलाकर भगा ले गया है। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के चलते क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। किशोरी के पिता वीरपाल ने थाने में तहरीर देकर आरोपी युवक इस्लाम के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। जल्द की किशोरी को बरामद किया जाएगा और आरोपी को जेल भेजा जाएगा। दरअसल, यह घटना बरेली के ग्राम बौरिया, थाना क्योलड़िया की है। जहां के रहने वाले एक पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनकी नाबालिग बेटी 27 जून को अचानक लापता हो गई थी। उन्होंने अपने स्तर पर बेटी को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद जानकारी मिली कि बेटी को दूसरे संप्रदाय का युवक इस्लाम बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है । पुत्री की बरामदगी के लिए एसएसपी बरेली को दिनांक 2 जुलाई को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई है इस्लाम का बड़ा भाई भूरा प्रार्थी व प्रार्थी के पुत्र को धमका रहा है । वहीं इंस्पेक्टर का कहना है कि किशोरी और युवक की बरामदगी के लिए पुलिस टीम लगाई है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि इस साल अब तक अकेले बरेली जिले से करीब 50 हिंदू किशोरियां लव जिहाद के जाल में फंस चुकी हैं। इन मामलों में अधिकतर लड़कियों ने बताया है कि उन्होंने धोखे में रखते हुए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights