मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 25 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 17.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कांग्रेस कार्यकाल के दौरान रोजगार, उत्पादन, जीडीपी, अर्थव्यवस्था, कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा देने के मामले में देश टॉप पर था:ओमकार सिंह

July 1, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ आज दिनांक एक जुलाई 2024 को जिला युवा कांग्रेस का संवाद कार्यक्रम ब्लॉक इस्लामनगर के ग्राम चंदौई में आयोजित किया गया ।इस अवसर पर मुख्यातिथि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार रहे युवा कांग्रेस संवाद सम्मेलन में जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान रोजगार, उत्पादन, जीडीपी, अर्थव्यवस्था, कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा देने के मामले में देश टॉप पर था लेकिन बीजेपी के शासनकाल में आज देश मे भ्रष्टाचार, अत्याचार, अपराध, मंहगाई, बेरोजगारी, पलायन, नशे में पहले स्थान पर पहुंच गया है। क्योंकि बीजेपी काम नहीं केवल जुमलेबाजी करती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार केवल अपराध को बढ़ावा देने में लगी है। खुद सरकार में मंत्री रहे बीजेपी नेताओं पर महिला उत्पीड़न जैसे मामले दर्ज हैं। प्रदेश की जनता को सुरक्षा देने में नाकाम अल्पमत की इस सरकार को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। विशिष्ट अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव ने कहा कांग्रेस जनपद में किसानों, युवाओं, बेरोजगारों, बुजुर्गों, कर्मचारियों, कच्चे कर्मचारियों, महिलाओं, मध्यमवर्ग, प्राइवेट कर्मी, कारोबारी, दुकानदार, झुग्गी वासी, सेक्टरवासियों समेत सभी वर्गों के साथ अलग-अलग बैठकें कर रही हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुशर्रफ अली खान कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में जनता से संवाद के बाद जो मुद्दे उठाए, उन्हें कांग्रेस ने लोकसभा के न्यायपत्र में शामिल किया था। बदायूं शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफत अली उर्फ अन्ना भाई ने कहा कि आज देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी से जूझ रहा है। बीजेपी बिना लीकेज के कोई पेपर तक नहीं करवा पा रही।

नीट पेपर लीक का मामला सुप्रीम कोर्ट में जाने के बाद भी सरकार इसकी गंभीरता को समझने के लिए तैयार नहीं है। खुद एनटीए को क्लीन चीट देने का काम केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया। सहसवान युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हरवीर सिंहने कहा प्रदेश में भी लगातार भर्तियों के पेपर लीक हो रहे हैं। पक्की भर्तियां करने की बजाए सरकार कौशल निगम के जरिए कच्ची भर्तियां करके युवाओं का शोषण कर रही है। युवाओं के साथ संवाद करके कांग्रेस उनकी समस्याओं का समाधान करेगी। संवाद कार्यक्रम में यावर खान आफाक खान ,फारुख शेख ,शोएब अहमद, नजीब खान ,जिला कांग्रेस के महासचिव कृष्ण वीर मौर्य ,प्रदीप कुमार, नरेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights