मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत पर अनुष्का शर्मा से लेकर रितिका सजदेह तक ने दी बधाई, जानें क्या कहा

June 30, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 विश्व कप 2024 में ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय टीम को दुनियाभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय टीम के खिलाड़ियों की पत्नियों और उनकी गर्लफ्रेंड्स ने भी सोशल मीडिया के जरिए खुशी जाहिर की है। टीम इंडिया के विश्व कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी ने भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीर साझा कर उन्हें बधाई दी जबकि विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी की तरफ से सभी को बधाई दी। बारबाडोस के मैदान में शनिवार को खेले गए टी20 के फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने आईसीसी ट्रॉफी जीतने के 11 साल के इंतजार को भी खत्म कर दिया। आखिरी बार भारत ने 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीता था। हालांकि, इस जीत के साथ टीम इंडिया ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। भारत के इस जीत के साथ सभी खिलाड़ियों के आंखों में खुशी के आंसू थे। टी20 विश्व कप जीतने के बाद अनुष्का शर्मा ने भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने भारतीय टीम की तस्वीरें साझा की। इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी वामिका का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा, “हमारी बेटी की सबसे बड़ी चिंता यह थी कि क्या सभी खिलाड़ियों को टीवी पर रोते हुए देखने के बाद उन्हें गले लगाने के लिए कोई था? हां माय डियर, उन्हें 1.5 बिलियन लोगों ने गले लगाया था। क्या अद्भुत जीत है और क्या शानदार उपलब्धि है। चैंपियंस, बधाई हो।”इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने अपने पति और भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के लिए भी एक खास संदेश पोस्ट किया। उन्होंने किंग कोहली की एक खास तस्वीर साझा करते हुए खास मेसेज साझा किया। अनुष्का ने लिखा, “और मैं इस आदमी से प्यार करती हूं, विराट कोहली। आपको अपना घर बुलाने के लिए बहुत आभारी हूं। अब इसे मनाने के लिए मेरे लिए एक गिलास स्पार्कलिंग पानी ले आओ।”भारत की इस जीत पर कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी ने भी जीत की बधाई दी। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की और लिखा, “कोई शब्द नहीं हैं…..सिर्फ भावनाएं हैं और गर्व है। बहुत कुछ कहना है लेकिन शब्द नहीं मिल रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights