गोरखपुर मंडल की सभी सीटें भाजपा ने जीती, बस्ती- संतकबीर नगर हारी- डुमरियागंज भी जीती

Screenshot-2024-06-04-202003
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

गोरखपुर। और बस्ती मंडल की 9 सीटों में इस बार भाजपा को दो सीटों का नुकसान हुआ है। गोरखपुर मंडल की महाराजगं, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, बांसगांव सीटें भाजपा जीत गई हैं। जबकि बस्ती मंडल में संत कबीर नगर और बस्ती में भाजपा को करारी शिकस्त मिली है। वहीं, सलेमपुर में कांटे की लड़ाई चल रही है। गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र : भाजपा प्रत्याशी रवि किशन ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। इंडी गठबंधन प्रत्याशी काजल निषाद को दो शिकस्त। रवि किशन 585834 मत पाए, जबकि काजल निषाद को 482308 लाख मत प्राप्त हुए। इस तरह रवि किशन ने 103526 लाख मतों जीत हासिल की।  2019 में रवि किशन ने तीन लाख चार हजार मतों से जीत हासिल की थी। बांसगांव लोकसभा क्षेत्र : भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान ने जीत दर्ज की है। इंडी गठबंधन प्रत्याशी सदल प्रसाद को दी शिकस्त। कमलेश को  428364 मत मिले, जबकि सदल को 423824 लाख मत प्राप्त हुए। इस तरह कमलेश  ने 4540 मतों से जीत हासिल की है।महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र : भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी ने जीत दर्ज की है। इंडी गठबंधन प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी को दी शिकस्त। पंकज चौधरी को  591319 मत मिले, जबकि वीरेंद्र चौधरी को 555859 लाख मत प्राप्त हुए। इस तरह पंकज चौधरी ने 35451 मतों से जीत हासिल की है।संत कबीर नगर लोकसभा क्षेत्र में इंडी गठबंधन प्रत्याशी लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद को हराया। पप्पू निषाद को जहां 254310 लाख मत मिले, वहीं प्रवीण निषाद को184256 लाख मत मिले। ऐसे पप्पू निषाद ने 70,054 हजार मतों से जीत हासिल कर ली। देवरिया लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि ने जीत दर्ज की है। इंडी गठबंधन प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह को दी शिकस्त। शशांक मणि  504541 मत पाए, जबकि अखिलेश सिंह को 469696 लाख मत प्राप्त हुए। इस तरह शशांक मणि ने 50, 4541 मतों से जीत हासिल की है। डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल ने जीत दर्ज की है। इंडी गठबंधन प्रत्याशी भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी को दी शिकस्त। जगदंबिका पाल को 463303 लाख मत मिले, जबकि कुशल को 42728 लाख मत प्राप्त हुए। इस तरह जगदंबिका पाल  ने 42728 हजार मतों से जीत हासिल की है।कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विजय दुबे ने जीत दर्ज की है। इंडी गठबंधन प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सैंथवार को दी शिकस्त। विजय दुबे को 152359 लाख मत मिले, जबकि पिंटू को 132115 लाख मत प्राप्त हुए। इस तरह विजय दुबे ने  20244 हजार मतों से जीत हासिल की है।बस्ती लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के हरीश द्विवेदी को इंडी गठबंधन के राम प्रसाद चौधरी ने शिकस्त दी है। तीसरी बार हरीश द्विवेदी मैदान में थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights